2023 में, करदाताओं ने 2022 की तुलना में 11 दिन पहले अपना टैक्स रिटर्न भरकर जल्दी रिटर्न भरने के फायदे उठाए हैं।
बहुत से लोग अब समझने लगे हैं कि जल्दी से इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के काफी फायदे हैं. ऑनलाइन फाइलिंग पोर्टल और टैक्स भरने में मदद करने वाली सेवाओं के चलते अब ITR भरना आसान हो गया है. साथ ही, जल्दी भरने पर जल्दी रिफंड मिलना और पेनाल्टी से बचना जैसे फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ने से भी लोग जल्दी ITR भरने लगे हैं.
आइये जानते है टॉप 5 फायदे क्या होते है|
- समय पर रिफंड प्राप्त करना: अगर आपका टैक्स रिफंड बनता है, तो जल्दी फाइलिंग से आपको जल्दी रिफंड मिल सकता है। देर से फाइलिंग करने पर रिफंड मिलने में देरी हो सकती है।
- पर्याप्त समय के साथ mistakes को सुधारना: अगर आपके आईटीआर में कोई त्रुटि हो जाती है, तो आपके पास उसे सुधारने का पर्याप्त समय होता है। अंतिम समय में फाइल करने पर, त्रुटि सुधारने के लिए समय की कमी हो सकती है।
- अंतिम समय की भीड़ से बचना: आखिरी तारीख के आस-पास आईटीआर फाइल करने पर वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, जिससे तकनीकी समस्याएं और विलंब हो सकते हैं। जल्दी फाइल करने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है।
- बेहतर loan approval: जल्दी आईटीआर फाइल करने से जब आप ऋण या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंकों को आपकी वित्तीय स्थिरता का ताजा दस्तावेज़ मिलता है, जिससे ऋण अनुमोदन में सुविधा होती है।
- मानसिक शांति: जल्दी आईटीआर फाइल करने से आपको अंतिम तिथि के दबाव से मुक्ति मिलती है और आप अन्य वित्तीय योजनाओं पर ध्यान दे सकते हैं।
सक्रिय करदाता बनें
पिछले दो वर्षों में सरकार ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाई नहीं है और इस वर्ष भी शायद 31 जुलाई 2024 की अंतिम तारीख को बढ़ाने की संभावना नहीं है।
जल्दी ITR भरना आपके टैक्स की जिम्मेदारियों को निभाने का एक स्मार्ट और सक्रिय तरीका है. इससे आपका तनाव कम होता है, पैसा बचता है और आपको टैक्स के कई फायदे मिलते हैं. इसलिए, आखिरी समय की भागदौड़ छोड़ें और जल्दी ITR भरकर टैक्स भरने का अपना अनुभव आसान और फायदेमंद बनाएं.
जय हिन्द!
समय पर ITR न भरने के संभावित नुकसान के बारे में पड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे