logo
search_icon

Real Story 3 - Fake Reviews के जाल में फंसे Corporal Tribhuvan

3141 Views

Corporal Tribhuvan (name changed), जो कि Udhampur Airforce Station में posted हैं, शादी के बाद अपनी wife के birthday के अवसर पर पहला gift देने का सोचा | उन्होंने online के  सबसे अच्छे reviews वाले wireless earphones order करे । उन्होंने notice किया था कि उनकी wife को काम करते वक्त phone पकड़ने में problem होती थी। शादी के बाद ही hard posting की वजह से घर भी नहीं जा पाए थे, इसलिए बिना सोचे-समझे, सिर्फ reviews पर भरोसा करके, जहां 4.5 out of 5 rating दी हुई थी, उन्होंने as a surprise अपनी wife के लिए wireless earphones order किए।

जब यह order deliver हुआ, तो उनकी wife बहुत खुश हुईं। लेकिन एक हफ्ते बाद उन्होंने बताया कि शुरुआत में ठीक-ठाक चलने के बाद, अब ये earphones न तो charge हो रहे हैं और न ही phone के साथ connect हो रहे हैं। पूरी तरह dead हो गए हैं। ये wireless earphones, जिनका price कहीं से भी ₹3000 नहीं लग रहा था, अब न तो return हो रहे हैं और न ही use के लायक बचे हैं।

आज कल e-commerce platforms पर fake reviews एक बड़ी समस्या बन चुके हैं। कई companies अपने products की ratings और reviews को artificially बढ़ाने के लिए paid reviews का सहारा लेती हैं। ये reviews असली customers द्वारा नहीं बल्कि hired writers या bots द्वारा लिखे जाते हैं, जिनका मकसद केवल products को बेहतर दिखाना होता है। इस वजह से, असली customers को सही जानकारी नहीं मिल पाती और वे धोखे का शिकार हो जाते हैं।

Government क्या कर रही है इस बारे में?

इन्हीं चीज़ों को मद्देनजर रखते हुए, Department ने Indian Standard (IS) 19000:2022 ‘Online Consumer Reviews — Principles and Requirements for their Collection, Moderation and Publication’ लॉन्च किया। इस standard के guiding principles हैं: integrity, accuracy, privacy, security, transparency, accessibility और responsiveness.

Guidelines के मुख्य Points -

  1. Paid influencer या paid reviews पर प्रतिबंध: अब केवल genuine reviews ही मान्य होंगे। कोई भी paid review अब allowed नहीं होगा। अगर कोई review paid है, तो companies को यह स्पष्ट रूप से बताना पड़ेगा।
  2. Review editing पर नियंत्रण: Reviews को edit करके उनका message नहीं बदला जाएगा।
  3. Negative reviews को रोकना मना: Negative reviews को submit करने से लोग रोके नहीं जाएंगे।
  4. Review Delete: करना भी मना है। अब आप किसी भी तरह के review को delete नहीं कर सकते।

Organizations को Indian Standard IS 19000:2022 के principles और requirements के अनुसार online consumer reviews के संग्रह, moderation और प्रकाशन के लिए उचित mechanism लागू करना होगा। ये steps ensure करेंगे कि e-commerce firms अपने platforms पर honest और genuine reviews को promote करें, और customers को सही जानकारी प्रदान कर सकें।

Guidelines से होने वाले फायदे:

  1. Consumer Trust बढ़ाना: Corporal Tribhuvan जैसे कई customers को online shopping करते वक्त केवल reviews पर ही भरोसा करना पड़ता है। Genuine reviews से trust बढ़ेगा और ऐसे धोखे कम होंगे।
  2. Misleading Information से बचाव: Fake reviews उपभोक्ताओं को गलत जानकारी पर आधारित खरीददारी करने के लिए मजबूर करते हैं। Mandatory compliance से deceptive practices पर रोक लगेगी।
  3. Fair Competition: Honest businesses को fair competition का मौका मिलेगा, जो manipulated reviews के कारण पीछे रह जाते हैं।
  4. Consumer Satisfaction: Accurate reviews से उपभोक्ता बेहतर निर्णय ले सकते हैं, जिससे customer satisfaction बढ़ेगा और returns और complaints कम होंगे।
  5. E-commerce Growth में Boost: भारत का e-commerce क्षेत्र booming है और 2030 तक USD 325 billion तक पहुंचने की उम्मीद है। Reliable reviews online shopping को encourage करेंगे।
  6. Sales Impact: Research shows कि हर एक star और review से sales में 26% तक की वृद्धि होती है। Genuine businesses को इससे बहुत फायदा हो सकता है, जो कि fake reviews के scams के कारण दब जाते हैं।

अबसे जब भी आप इन e-commerce platforms से shopping कर रहे हैं, तो थोड़ा ध्यान दें और समझें कि कौनसा bot या fake review है और कौनसा genuine नहीं

आजकल बहुत से platforms पर ऐसे reviews होते हैं जो सिर्फ marketing strategy का हिस्सा होते हैं। सही product चुनने के लिए customer reviews पढ़ें और rating के साथ-साथ detailed feedback पर भी ध्यान दें। इससे आपको एक सही decision लेने में मदद मिलेगी।

Corporal Tribhuvan की तरह और भी कई लोग इस कदम से फायदा उठाएंगे, क्योंकि अब उन्हें पता होगा कि reviews genuine और trustworthy हैं। क्या आप भी मानते हैं कि ये कदम customer benefit की सुरक्षा के लिए जरूरी है?

अपनी राय ज़रूर दें और अपना experience हमारे email id alert@faujibeats.com पर share कर सकते हैं।

और जुड़े रहिये FaujiBeats के संग |

 

जय हिंद!



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

General
5 Gorkha Rifles Raising Day पर पढ़िए “Ayo Gorkhali” की 168 साल पुरानी वीरगाथा
5500
4.5
General
Electronic Warfare System क्या है? जानिए आधुनिक युद्ध में इसकी ताकत और भारत की तैयारी
6500
4.5
General
Vikram VT-21 क्यों बन रहा है खबरों का केंद्र?
5050
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!