Group ‘B’ और Group ‘C’ के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस, Central Paramilitary और Armed Forces के eligible employees भी होंगे खुशियों में शामिल|
इस Diwali सरकार ने 2023-24 वर्ष में काम कर रहे faujiyo को एक खास तोहफा देने का ऐलान किया है - Non-Productivity Linked Bonus (Ad-hoc Bonus). ये bonus उन Central Government employees के लिए है जो Group ‘B’ और Group ‘C’ (non-gazetted) में आते हैं और किसी भी Productivity Linked Bonus Scheme में नहीं शामिल हैं। मतलब कि अगर आप ऐसी किसी scheme के तहत नहीं आते हैं, तो आपको इस साल 30 दिनों के emoluments के बराबर का bonus मिलेगा।
तो सबसे पहले जानते हैं कि ये bonus किन्हें मिलेगा। इसके दायरे में वो Central Government employees आते हैं जो Group C और Group B के non-gazetted कर्मचारी हैं। इसके अलावा, Central Paramilitary Forces और Armed Forces के eligible employees भी इस list में शामिल हैं। यही नहीं, वो employees जो Union Territories में काम कर रहे हैं, जिनका salary structure Central Government के pattern पर है और जो किसी दूसरी bonus scheme में cover नहीं होते, वो भी इस bonus का फायदा उठा सकते हैं।
Minimum 6 months service – इस bonus को पाने के लिए आपके पास 2023-24 में कम से कम 6 महीने की continuous service होनी चाहिए और 31 March 2024 तक job में रहना जरूरी है। अगर आपकी service 6 महीने से कम है, तो आपको आपकी service के हिसाब से pro-rata basis पर bonus मिलेगा।
Calculation का तरीका – Non-PLB (Ad-hoc Bonus) की calculation monthly emoluments या ₹7000 के ceiling पर की जाएगी, जो भी कम हो। जैसे कि अगर किसी का monthly emoluments ₹7000 है, तो 30 दिनों के लिए उसे लगभग ₹6908 bonus मिलेगा।
Casual Labour – Casual labour यानी वो लोग जो temporary काम कर रहे हैं, अगर उन्होंने 6 days a week office में per year 240 days काम किया है, तो उन्हें भी bonus का फायदा मिलेगा। उनके लिए ₹1200/month की limit पर amount तय की गई है, जो कि करीब ₹1184 बनेगी। अगर कोई casual labour 31 March 2024 तक job में नहीं है, तो उन पर ये rule लागू नहीं होगा।
Transfer employees – जो employees एक Ministry से दूसरे Ministry में transfer हो गए हैं और उनकी service continuous है, उन्हें combined service period के basis पर bonus मिलेगा।
Part-time employees – अगर आप nominal fixed payment पर part-time काम कर रहे हैं, तो आपको ये bonus नहीं मिलेगा।
सबसे जरूरी बात bonus का payment आपके monthly emoluments या ₹7000 के ceiling के basis पर किया जाएगा। इस amount को round off करके nearest rupee में कर दिया जाएगा। इसके खर्च का हिसाब-किताब संबंधित Ministry या Department के budget से किया जाएगा।
अगर आप temporary contract पर बिना किसी break के continuous काम कर रहे हैं, तो आप eligible हैं।
अगर किसी employee ने 6 महीने की service पूरी करने के बाद retirement लिया है या उनका निधन हो गया है, तो वो pro-rata basis पर bonus पाने के हकदार हैं।
Deputation पर गए employees को bonus उनके borrowing organization से ही मिलेगा।
तो कुल मिलाकर, सरकार की तरफ से ये bonus उन लोगों के लिए appreciation का एक छोटा-सा तरीका है जिन्होंने पूरे साल मेहनत से काम किया है। ये bonus उनके dedication को acknowledge करने का एक तरीका है। अब बस इंतजार है कि ये खुशी आपके account में कब पहुंचती है!
ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिए FaujiBeats Channel के साथ।
जय हिंद!
आप Faujibeats को Facebook पर भी follow कर सकते हैं – यहाँ click करे।


