logo
search_icon

14 नवम्बर सिर्फ बाल दिवस नहीं, “वालोंग डे” भी

5011 Views
icon

हर साल 14 नवम्बर को हम बाल दिवस मनाते हैं, बच्चों की मुस्कान, उनकी मासूमियत और उनके उज्जवल भविष्य का दिन। लेकिन इस बार, आइए हम अपने बच्चों को केवल कहानियाँ नहीं, प्रेरणा दें एक ऐसी सच्ची कहानी बताएँ जो हिम्मत, देशभक्ति और बलिदान का अर्थ सिखाती है। 

यह कहानी है वालोंग की लड़ाई (Battle of Walong) की, वही वीर गाथा, जिसने 1962 में असंभव हालात में भी भारत की शौर्यगाथा को अमर कर दिया। 

वालोंग के रणवीरों को सलाम

आपको जानकर गर्व होगा कि 14 नवम्बर को भारतीय सेनावालोंग डेके रूप में भी मनाती है।

गर्व इसलिए, क्योंकि यही वह दिन था जब हमारे सैनिकों ने पूर्वोत्तर के दुर्गम पर्वतीय इलाकों जैसे कि बिथू, वालोंग और नमटी ट्राईजंक्शन (जिसेटाइगर माउथकहा जाता है), में चीनी सेना के सामने 27 दिनों तक डटकर मुकाबला किया।

यह वही युद्ध था, जिसने 1962 के भारत-चीन युद्ध में भारत की एक नई पहचान गढ़ी, साहस की, समर्पण की, और संकल्प की।

कठिन भौगोलिक हालातलेकिन अडिग हौसले

वालोंग, अरुणाचल प्रदेश के सबसे पूर्वी सिरे पर स्थित है, जहाँ भारत, चीन और म्यांमार की सीमाएँ मिलती हैं। यह इलाका समुद्र तल से 3,000 से लेकर 14,000 फीट की ऊँचाई तक फैला है ठंडी हवाएँ, दुर्गम पहाड़ और सीमित संसाधन।

यहीं पर भारतीय सैनिकों को चीन की विशाल सेना का सामना करना था, जिसके पास बेहतर हथियार, भारी तोप खाने और लगभग 15,000 सैनिक थे, जबकि भारत के पास केवल 2,500 वीर जवान थे।

चीनी सेना ने वालोंग की ओर बढ़ते हुए एक पूर्ण आक्रमण शुरू किया था। वालोंग भारत का एकमात्र एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (Airstrip) था, जहाँ से संचार संभव था।

अगर यह स्थान हाथ से निकल जाता, तो पूरा पूर्वी क्षेत्र खतरे में आ जाता।

ऐसे में, भारत की 11वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड जिसमें कुमाऊँ, सिख, गोरखा, डोगरा और असम राइफल्स की टुकड़ियाँ शामिल थीं, जिन्होंने वह मोर्चा संभाला। गोला-बारूद कम था, तापमान शून्य से नीचे, लेकिन हौसले आसमान छू रहे थे।

14 नवम्बर 1962 को, भारतीय सैनिकों ने इतिहास रच दिया, उन्होंने रक्षात्मक नहीं, बल्कि आक्रमण किया। यह था 1962 के पूरे युद्ध का एकमात्र भारतीय काउंटर-अटैक, जिसने चीनी सेना की गति को रोक दिया।

27 दिन की अद्भुत वीरता

इन वीर जवानों ने दुश्मन की भारी संख्या के बावजूद लगभग 27 दिनों तक उसकी प्रगति को रोक दिया। वालोंग, किबिथू और नमटी के पहाड़ों में हुए संघर्षों ने दुनिया को दिखाया कि भारत टूट नहीं सकता।

करीब 830 भारतीय सैनिक इस संघर्ष में शहीद, घायल या लापता हुए, लेकिन उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया।

उनके साहस ने भारत की सीमाओं को बचाए रखा और भारतीय सेना की गरिमा को और ऊँचा किया।

आज का वालोंग: नई  ऊर्जानया  सम्मान

63 साल बाद, भारतीय सेना वालोंग की इस गाथा को आज भी याद करती है। पिछले साल, सेना ने इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए: व्हाइट वॉटर राफ्टिंग, मोटर साइकिल और साइकिल रैलियाँ, एडवेंचर ट्रेक्स, और हाफ मैराथन, साथ ही नवनिर्मित वायलॉन्ग वॉर मेमोरियल और शौर्य स्थल (Lama Spur) का उद्घाटन किया गया। 

14 नवम्बर के दिन, यानी वालोंग डे पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि, युद्ध की कहानियों का वाचन, और मिश्मी वमेयोर जनजातियों के पारंपरिक नृत्यके माध्यम से उनकी स्मृतिका सम्मान किया गया।

बाल दिवस पर सीख

आज जब बच्चे बाल दिवस मना रहे हैं, यह कहानी उन्हें यह सिखाती है कि बहादुरी सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि इरादों से जन्म लेती है। जब हालात कठिन हों, संसाधन सीमित हों, और रास्ता अनजान हो तो वही व्यक्ति असली नायक बनता है, जो कहता है, “मैं डटा रहूँगा, क्योंकि यह मेरा कर्तव्य है।

वालोंग की लड़ाई केवल एक युद्ध नहीं थी यह भारतीय सैनिकों के आत्मविश्वास, अनुशासन और त्याग की अमर कहानी थी। 

इस बाल दिवस पर, जब हम अपने बच्चों को सपनों की उड़ान देना चाहते हैं, तो उन्हें यह भी बताएं कि आज वे जिस आज़ाद आसमान के नीचे खेलते हैं, वह किसी की बहादुरी, किसी की कुर्बानी और किसी की आखिरी साँस की देन है।

वालोंग के वीरों को नमन।

जय हिन्द।



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

Special Days
National Technology Day 2026: इतिहास, महत्व और Operation Shakti की पूरी कहानी
6048
4.5
Special Days
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त ताकत ने कैसे बदली भारत की रणनीति
5600
4.4
Special Days
भारतीय सेना का 87वां Armour Day 2026
7000
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!