कुछ कहानियां सिर्फ शब्द नहीं होतीं, बल्कि इतिहास होती हैं। हमारे देश के ऐसे कई गुमनाम नायक हैं जिनकी बहादुरी की कहानियां वक्त के पन्नों में छुपी रह गई हैं। इस सोच को ज़िंदा रखने और इन वीरों की अनसुनी गाथाओं को सबके सामने लाने के लिए हमने शुरू की थी प्रतियोगिता "वीरों की अनकही कहानी, अब देश को है सुनानी"।
हम बेहद गर्व और उत्साह के साथ आपको यह बताना चाहते हैं कि इस प्रतियोगिता को आप सभी ने जितना प्यार दिया, उसकी उम्मीद से भी कहीं ज्यादा entries हमें मिलीं। 500+ stories और videos ने हमारी उम्मीदों को नई ऊंचाई दी। इन कहानियों में हर पंक्ति, हर शब्द में साहस, संघर्ष और देशभक्ति की भावना झलकती है।
अब entries का मूल्यांकन पूरा किया जा रहा है, और जल्द ही परिणाम की घोषणा होगी।
यह प्रतियोगिता सिर्फ कहानियां लिखने या सुनाने का मौका नहीं थी, बल्कि उन नायकों को सम्मान देने का जरिया थी, जिन्होंने अपने बलिदान से इतिहास रच दिया।
Stories: वो कहानियां, जो परिवार के किसी ऐसे सदस्य के साहस और प्रेरणा को सामने लाती हैं, जिन्होंने डिफेंस में रहकर देश की सेवा की।
Unsung heroes: वो वीर गाथाएं, जिनके संघर्ष को किसी ने देखा, महसूस किया, लेकिन कभी शब्दों में नहीं ढाला।
इन कहानियों ने हमें यह याद दिलाया कि हर बलिदान, हर संघर्ष हमारे इतिहास का हिस्सा है और इन्हें संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।
अब सबकी नज़रें परिणाम पर हैं!
Winners के नाम 16 December 2024 को घोषित किए जाएंगे।
परिणाम की शुरुआत Fauji Beats WhatsApp group (link) से होगी।
और शामको UdChalo के social media handles पर winners घोषित किए जाएंगे।
हर winner को उनके school में जाकर सम्मानित किया जाएगा, और उनकी कहानियां faujibeats में publish की जाएंगी।
हर category में 7 winners को शानदार prizes दिए जाएंगे:
Winner: ₹10,000 का Amazon voucher
First Runner-Up: ₹5,000 का Amazon voucher
Second Runner-Up: ₹2,500 का Amazon voucher
Consolation Prizes (4): ₹500 का Amazon voucher
आपके योगदान ने इस प्रतियोगिता को सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक आंदोलन बना दिया। यह उन गुमनाम नायकों को उनकी पहचान दिलाने का प्रयास है, जिन्होंने अपने आज को हमारे सुरक्षित कल के लिए न्यौछावर कर दिया।
अब, इंतजार है Result का!
हमारे साथ जुड़े रहें और जल्द ही उन प्रेरणादायक कहानियों का हिस्सा बनें, जो इन unsung heroes के बलिदान और बहादुरी की अमर गाथा को दुनिया के सामने लाएंगी।
"वीरों की अनकही कहानी, अब देश को है सुनानी" – ये कहानियां हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।
ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिए FaujiBeats Channel के साथ।
जय हिंद!
आप Faujibeats को Instagram और Facebook पर भी follow कर सकते हैं – यहाँ click करे।
Motivational
Motivational
Motivational