मनोज, 23 साल के Nk(Clk) थे जब उन्होंने अपनी बहन की शादी के लिए ₹50,000 का personal loan लिया। Loan तो आसानी से मिल गया, लेकिन मनोज को लगा कि इसे चुकाने की कोई जल्दी नहीं है।
उनके मन में ये ख्याल था कि क्योकि उनकी posting field area मैं होने वाली है और वहां पर सिविलियन का पहुंचना मुश्किल है, तो बैंक उन तक पहुंच नहीं पाएगी। साथ ही, मनोज ने अपना फोन नंबर भी बदलने की योजना बना ली ताकि loan देने वाली संस्था उनसे संपर्क न कर सके।
उन्हें ये भी लगा कि शायद future में उन्हें और किसी loan की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, तो अभी इस loan की चिंता करने की क्या ज़रूरत है? इस सोच के कारण उन्होंने EMIs भरनी बंद कर दीं और इस विषय को भूल गए।
कुछ सालों बाद, मनोज, जो अब Hav(Clk) बन गए थे और, अपने बच्चों की पढ़ाई और परिवार की सुरक्षा के लिए एक घर खरीदना चाहता था। उसने बैंक में home loan के लिए apply किया, लेकिन उसका credit score भी खराब था बैंक ने उसका loan application reject कर दिया।
आखिरकार, मनोज को एक NBFC से loan मिल गया, लेकिन खराब credit score के कारण उन्हें 11% की ब्याज दर पर loan ऑफर किया गया। जबकि बैंक सिर्फ 8.75% ब्याज दर पर loan देती। मनोज को लगा कि 2.25% का अंतर कोई बड़ी बात नहीं होगी, इसलिए उन्होंने loan ले लिया।
आइए देखते हैं कि यह 2.25% का अंतर उनके लिए कितना महंगा साबित हुआ।
मनोज ने ₹50 लाख का home loan 20 साल के लिए लिया है:
अब, अगर हम calculate करें:
Difference in interest: ₹73,86,091 - ₹55,79,773 = ₹18,06,318।
सिर्फ 2.25% की ज्यादा ब्याज दर की वजह से मनोज को ₹18 लाख से भी ज़्यादा का extra interest देना पड़ेगा, जो उनके लिए एक बड़ा financial burden साबित हो सकता है।
आजकल की financial world में एक अच्छा credit score maintain करना बहुत ज़रूरी हो गया है। Fauji families, जो अलग-अलग जगहों पर पोस्टेड रहती हैं और कई बार financial planning को manage करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, उनके लिए एक अच्छा credit score एक सुरक्षित future और financial freedom का gateway हो सकता है। आइए समझते हैं कि क्यों ज़रूरी है credit score और इसे maintain करना Fauji families के लिए:
जब कभी आपको home loan या personal loan की ज़रूरत पड़ती है, banks और financial institutions आपका credit score चेक करते हैं। अगर आपका score अच्छा है (750 या उससे ऊपर), तो आपको कम interest rate पर loan मिल सकता है। कम interest rate का मतलब है कि आपकी monthly EMI कम होगी और आपको ज़्यादा savings का फायदा मिलेगा।
For example, अगर आपको 1% interest rate का फायदा मिल जाता है, तो long term में यह significant savings दे सकता है।
Fauji families अक्सर unpredictable circumstances में रहती हैं – कभी पोस्टिंग के दौरान extra खर्चे आ सकते हैं, या किसी medical emergency की स्थिति में urgent funds की ज़रूरत हो सकती है। ऐसे में अगर आपका credit score अच्छा हो, तो आपको quick personal loans या credit card limit का फायदा मिल सकता है। एक अच्छा score आपको बिना परेशानी के financial institutions से मदद दिलाने में सहायक होता है।
अच्छा credit score रखने का एक indirect फायदा यह है कि आपको अपनी financial habits को manage करने का discipline develop करने में मदद मिलती है। यह आपके spending habits को control करता है, जिससे आप unnecessary खर्चों से बचते हैं।
Credit score को maintain करना एक healthy financial lifestyle की निशानी है, जो आपको भविष्य के लिए savings और investments पर ज़ोर देने में मदद करता है।
आजकल कई credit cards अपने users को rewards, cashback, और offers provide करते हैं। एक अच्छा credit score आपको premium credit cards तक access दिला सकता है जो travel benefits, insurance cover, और discounts जैसे additional features offer करते हैं। Fauji families, जो अलग-अलग locations पर travel करती हैं, इन benefits का इस्तेमाल कर significant savings कर सकती हैं।
Fauji families को रिटायरमेंट के बाद की planning के लिए भी loans और financial assistance की ज़रूरत पड़ सकती है। एक अच्छा credit score आपको ऐसे समय पर बेहतर options दिला सकता है, जिससे आप अपनी future investments जैसे property खरीदना, बच्चों की education या retirement planning आसानी से कर सकें।
अब जब हम ये जान गए हैं कि credit score क्यों important है, तो आइए समझते हैं इसे improve कैसे किया जा सकता है:
अगर आपका credit score अच्छा नहीं है या income criteria पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो भी आप credit card का फायदा उठा सकते हैं। इसका एक बेहतरीन तरीका है fixed deposit (FD) के against secured credit card लेना। आइए जानते हैं इसके बारे में:
Secured credit card उन लोगों के लिए होता है जिनका credit score कमजोर है या जिनकी income पर्याप्त नहीं है। इस तरह के credit card के लिए, आपको अपनी FD को collateral के रूप में रखना पड़ता है। यानी, आपकी FD बैंक के पास गिरवी रहेगी, लेकिन इस पर आपको interest मिलता रहेगा।
आपकी FD की value के आधार पर बैंक आपकी credit card limit तय करता है। आमतौर पर ये limit आपकी FD की राशि का 80%-100%होती है।
यह card खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनका credit score खराब है या जिनकी income कम है। इसके अलावा, अगर किसी के पास credit history नहीं है या job profile ऐसी है जो unsecured credit cards के लिए eligible नहीं है, उनके लिए यह option बेहतर है।
Secured credit card, खासकर fauji families के लिए, financial stability और credit score build करने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता है।
एक अच्छा credit score सिर्फ loans और credit card benefits के लिए ही ज़रूरी नहीं है, बल्कि यह आपकी overall financial health को भी दर्शाता है। Regular payments, responsible borrowing, और financial discipline को अपनाकर आप अपने credit score को अच्छा रख सकते हैं। Fauji families, जो अक्सर financial challenges face करती हैं, के लिए यह एक important tool है जिससे वे अपनी future needs को आसानी से manage कर सकती हैं।
ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिए FaujiBeats Channel के साथ।
जय हिंद!
आप Faujibeats को Facebook पर भी follow कर सकते हैं – यहाँ click करे।


