logo
search_icon

Dependent Identity Card के बारे में एक ज़रूरी जानकारी

4989 Views

सोचिएएक Ex-Serviceman अपनी सेवा पूरी करने के बाद अपने  परिवार के साथ civil life में settle होता है। बेटा higher studies के लिए scholarship form भर रहा हैपत्नी CSD canteen में सामान लेना चाहती  हैं और पिता medical treatment के लिए defence hospital जा रहे हैं। हर  जगह एक common चीज़ की ज़रूरत पड़ती हैDependent Identity Card यही छोटा-सा card पूरे परिवार को defence से जुड़े benefits और सुविधाओं का gateway बनाता है।

Dependent Identity Card क्या है?

सेवानिवृत्त होने पर Ex-serviceman (ESM) के परिवार के लिए एक Dependent Identity Card जारी किया जाता है। इसे  ज़िला सैनिक  बोर्ड (Zila Sainik Board - ZSB) या ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय (ZSWO) जारी करते हैं।

यह सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं बल्कि पूरे परिवार की defence connect है, जिसके ज़रिए कई सुविधाएँ, सुरक्षा और welfare benefits मिलते हैं।

कौन कर सकते हैं आवेदन

Dependent कार्ड पाने वाले व्यक्ति आमतौर पर ये होते हैं:

पति/पत्नी (Spouse)

अगर ESM हैंउनकी पत्नी या पति।

आश्रित बच्चे 

पुत्र/पुत्री, step-children या legally adopted बच्चे जो आर्थिक रूप से आश्रित हों।

पुत्र

जब तक 25 वर्ष की आयु पूरी न हो या dependency खत्म नहो।

पुत्री

विवाह होने तक।

आश्रित माता-पिता 

खासकर वेजो आर्थिक रूप से dependent हों।

ये कार्ड क्यों ज़रूरी है

Dependent Card सिर्फ ID proof नहीं हैबल्कि आपके परिवार के लिए gateway to benefits है:

सेना के प्रवेश द्वारों (defence area / security gates) पर 

इस कार्ड से gate पर आपकी identity तुरंत verify हो जाती है।बिना कार्ड अक्सर अनावश्यक questioning  या entry  में  दिक़्क़त   सकती है।

सेनिक medical सुविधाएँ (defence hospitals / clinics)

Defence hospitals या clinics में इलाज के लिए dependent card दिखाना ज़रूरी है। यह आपके परिवार को authorised medical access दिलाता है।

कैंटीन सेवाएँ (defence canteens)

CSD canteens में सामान लेने के लिए card आपकी official पहचान है।इससे आप आसानी से entitled सुविधाएँ ले सकते हैं।

शैक्षिक संस्था एँव scholarships

कई defence-linked institutes और scholarships के लिए dependent card eligibility proof की तरह काम करता है। यह बच्चों के लिए बड़े  अवसर खोलता है।

यात्रा और सरकारी योजनाएँ

कुछ concessional travel schemes और सरकारी welfare benefits कार्ड दिखाने पर ही मिलते हैं। यह परिवार को extra support और relief देता है।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

Step-by-step तरीका:

  1. नज़दीकी Zila Sainik Board (ZSB) या Zila Sainik Welfare Office (ZSWO) जाएँ।
     
  2. Application form भरें।
     
  3. आवश्यक documents जमा करें।
     
  4. Verification के बाद कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

ज़रूरी दस्तावेज़ (Required Documents)

  • ESM का Discharge Book की copy
     
  • आश्रित का पासपोर्ट साइज फोटो
     
  • Identity proof (Aadhaar, PAN आदि)
     
  • Address proof (Discharge Book का पता, UID आदि)

शुल्कवैधता और नवीकरण (Fee, Validity & Renewal)

Fee

लगभग  ₹100 (Armed Forces Flag Day Fund में जमा)

Validity:

  • War Widows / ESM Widows – जीवन भर।
  • Spouse – जीवन  भर (जबतक divorce या status change  हो)
  • बेटे – 25 वर्ष कीआयु तक या dependency खत्म होने तक।
  • बेटियाँ – विवाह होने तक।

Renewal

Card खराब/पुराना होने पर नवीनी करण संभव है।

खो जाने या खराब हो जाने पर 

खोने पर

FIR दर्ज कराना होगा और ZSB/ZSWO में आवेदन देना होगा।

तीसरी बार खोने पर

Card मिलना मुश्किल हो सकता है या कुछ conditions के साथ पर ही मिल सकता है ।

Damage पर

पुराना card जमा करके नया card लिया जा सकता है।

ज़रूरी सावधानियाँ

  • Documents पूरी तरह सही और updated हों।
     
  • Card को सुरक्षित रखेंयह defence area entry और benefits दोनों के लिए आवश्यक है।
     
  • शादी या नौकरी जैसे status changes की जानकारी ZSB/ZSWO को दें।
     
  • Card चोरी होने पर FIR ज़रूर कराएँ ताकि misuse  हो।


तो इस तरह Dependent Identity Card हर Ex-Serviceman परिवार के  लिए सिर्फ एक पहचान पत्र नहींबल्कि सुरक्षासुविधा और सम्मान का symbol है। इससे जुड़े सभी documents और processes  को समय पर  पूरा करना आपके परिवार को medical, canteen, education और welfare benefits से जुड़े हर हक तक आसानी से पहुँचाता है।

ऐसी और जानकारी, updates और useful guides के लिए जुड़े रहिए  FaujiBeats.com और हमारे WhatsApp Channel से ताकि कोई भी  महत्वपूर्ण खबर या scheme आपसे miss  हो।

जय हिंद!



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

Schemes
Agnipath योजना 2026: Agniveer भर्ती, 4 साल सेवा, सैलरी और नियम पूरी जानकारी
6500
4.5
Schemes
Gallantry Medal Recipients के लिए Lifetime Free Train Travel!
5069
4.5
Schemes
Ex-servicemen के लिए Government Schemes 2026: ECHS, PMSS, Pension और Financial Assistance
5099
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!