कभी school में maths teacher की सख़्ती, तो कभी college में वो professor जिसने exam से पहले पूरी रात library में आपके सवालों का जवाब दिया।
कभी tuition sir की वह आदत—"गलत हुआ तो फिर से लिखो," और कभी sports coach की दहाड़ "ATTENTION!"
बचपन में हम सब को लगता था कि teachers सिर्फ किताबें पढ़ाने वाले लोग हैं, लेकिन धीरे-धीरे समझ आया कि teachers तो हमें ज़िंदगी के बड़े lessons सिखाते हैं।
अब सोचिए, अगर ऐसे teachers में एक और category जुड़ जाए। वो लोग जिन्होंने uniform पहनकर देश की सेवा की हो और अब अपनी duty से retire होने के बाद ज्ञान और अनुभव बाँटने की ज़िम्मेदारी उठा ली हो!
कितना खास रहेगा। हैं ना?
आखिर ex-army officers जब class में आएंगे तो सिर्फ chalk और duster तो लाएंगे नहीं, लाएंगे ज़िंदगी के अनमोल experiences। Imagine कीजिए जब geography का map पढ़ाते हुए कोई ex-officer अपने border posting की कहानी सुना दे, तो chapter boring रहेगा? बिल्कुल नहीं। Motivation भी सिर्फ़ किताबों की कहानियों तक सीमित नहीं रहेगी, क्योंकि वो किसी ex-officer के real missions और tough situations के किस्सों के साथ आएगी।
आपको Operation Sindoor की briefings तो याद ही होगी। उन्ही briefings में हमने देखा था Colonel Sophiya Qureshi को। उनके confidence और clarity ने सबको अपना fan बना दिआ था। पर शायद कम लोग जानते होंगे कि उनका भी teaching profession से गहरा रिश्ता रहा है।
एक interview के दौरान Colonel Sophiya Qureshi ने बताया था कि teaching हमेशा से उनके जीवन का हिस्सा रही है। उनकी academic journey भी इसी दिशा में बढ़ रही थी, वह Ph.D. और teaching career की तैयारी में थीं। दिलचस्प बात यह है कि उनके परिवार में भी education की गहरी जड़ें हैं उनकी बहन आज एक assistant lecturer हैं। लेकिन Sophiya ने chalk और classroom की दुनिया से निकलकर uniform पहनने का फ़ैसला किया।
यह तो हुई बात Sophiya की, जिन्होंने teaching career छोड़कर Army की राह चुनी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई retired faujis अपनी ‘second innings’ में teaching के साथ जुड़कर नयीं पढ़ी को प्रेरित कर रहें हैं!
मार्च 2025 के एक interview में Dr. Naresh Goyal ने बताया कि सेना में सीखे गए discipline और continuous learning किस तरह classrooms को एक नई depth देते हैं। आज वे SRM University, Delhi-NCR में Dean of Academic Affairs के रूप में न सिर्फ पढ़ाते हैं, बल्कि higher education में नए आयाम जोड़ रहे हैं। विशेष रूप से rural students के लिए उनका multilingual और empathetic approach learning को आसान ही नहीं, meaningful भी बना देता है। साथ ही, वे education में Artificial Intelligence (AI) की भूमिका पर भी ज़ोर देते हैं; AI को वे ऐसा tool मानते हैं जो personalized learning और inclusive education के लिए नए रास्ते खोलता है। उनकी journey दिखाती है कि theory और practice के बीच का यह पुल केवल knowledge का नहीं, बल्कि values और vision का भी है।
1972 में Army join करने के बाद Dr. Prakash Menon कश्मीर के Central, North और South हिस्सों में counter-insurgency operations को command किया। Army’s Northern Command में Major General Staff और बाद में National Defence College, New Delhi के Commandant के रूप में उनकी भूमिका बेहद अहम रही। Retirement (2011) के बाद भी उन्होंने service का सिलसिला रोका नहीं। आज वे Professor Emeritus, Trans Disciplinary University (TDU), Bangalore और Adjunct Professor, NIAS, Bangalore भी हैं। उनके classroom discussions सिर्फ facts तक सीमित नहीं रहते, बल्कि real-world insights और personal experiences से भरपूर होते हैं।
Dr. Madhuri Kanitkar, Indian Armed Forces में resilience और excellence का प्रतीक हैं। 29 फ़रवरी 2020 को जब उन्होंने three-star rank हासिल किया, तो वे भारत की तीसरी महिला बनीं जिन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ। Army से retirement (October 2021) के बाद भी उन्होंने service का spirit जारी रखा और वर्तमान में Hon’ble Vice-Chancellor of Maharashtra University of Health Sciences, Nashik, के रूप में नई पीढ़ी को मार्गदर्शन दे रही हैं। Lecture Hall में वे केवल syllabus नहीं पढ़ातीं, बल्कि mentorship, professional ethics और patient-centric approach से students को संवेदनशील professionals बनने की प्रेरणा देती हैं। उनकी journey इस बात का प्रमाण है कि discipline, ethics और service, जैसे army values, academics में भी उतने ही central हैं।
ऐसे न जाने और कितने Army officers teaching में अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं। इन examples से यह साफ़ झलकता है कि army और academics की राहें अलग दिख सकती हैं, लेकिन दोनों का spirit एक ही है discipline, values और commitment।
FaujiBeats सलाम करता है उन सभी ex-officers, teachers और serving faujis को, जो अपनी-अपनी भूमिका में आने वाली पीढ़ियों को रोशनी और सुरक्षा दोनों देते हैं।
ऐसी inspiring articles और updates पढ़ने के लिए जुड़िए हमारे WhatsApp चैनल से ।
जय हिंद!
Special Days
Special Days
Special Days