Turbulence, long-haul flights या safety – जानिए कौन-सी seat आपके लिए perfect रहेगी!
Flight book करते समय seat selection एक छोटा-सा लेकिन बहुत ज़रूरी फैसला होता है। सही seat आपकी journey को comfortable बना सकती है, वहीं गलत seat पूरे सफर को मुश्किल बना सकती है। लेकिन सवाल ये है – plane में best और worst seats कौन-सी होती हैं?
इसका जवाब इतना simple नहीं है क्योंकि अलग-अलग situations में अलग-अलग seats बेहतर या बदतर साबित हो सकती हैं। कभी flight fully booked होती है, कभी आपको safety considerations ध्यान में रखने होते हैं, कभी long-haul flight में comfort चाहिए होता है, तो कभी turbulence से बचना होता है। इस guide में हम आपको बताएंगे कि किस situation में कौन-सी seat best रहेगी और कौन-सी avoid करनी चाहिए।
Fully booked flights के लिए best और worst seats
आजकल flights का overbook होना आम बात हो गई है। ऐसे में सही seat चुनने से आपका सफर ज्यादा comfortable बन सकता है।
Best seats:
- Aisle seats: अगर आपको flight में बार-बार उठना पड़ता है या leg-stretching पसंद है, तो aisle seat best option है। यह overhead bin तक आसानी से पहुंचने और landing के बाद जल्दी बाहर निकलने में मदद करती है।
- Window seats: अगर आप सफर के दौरान disturb नहीं होना चाहते, तो window seat best रहेगी। यह खूबसूरत view, आराम से सिर टिकाने की जगह और बेहतर नींद का option देती है।
- Bulkhead seats: ये seats plane के divider (wall या curtain) के ठीक पीछे होती हैं। अधिक legroom मिलता है और सामने कोई seat न होने के कारण कोई और अपनी seat आपकी तरफ recline नहीं कर सकता।
- Emergency exit seats: ये seats सबसे ज्यादा legroom देती हैं। हालांकि, इन पर बैठने वाले passengers को safety responsibilities निभानी पड़ती हैं।
Worst seats:
- Middle seats: किसी भी flight की सबसे खराब seat होती है middle seat! क्योंकि आप दो passengers के बीच में फंसे रहते हैं, और न तो window view मिलता है, न ही उठने की आज़ादी।
- Seats near the lavatories: Bathroom के पास की seats हर वक्त हलचल, गंध और शोर से भरी होती हैं।
- Seats at the back of the plane: यहां engine का शोर, ज्यादा turbulence और flight landing के बाद सबसे आखिर में उतरने जैसी परेशानियों के कारण यह comfortable नहीं होती।
Air crash में best और worst seats (संभावना बेहद कम)
हालांकि air travel दुनिया के सबसे सुरक्षित transport options में से एक है, लेकिन कुछ passengers फिर भी safety के नजरिए से seat चुनना पसंद करते हैं।
Best seats:
- Aisle seats: Emergency के समय जल्दी बाहर निकलने का रास्ता देती हैं।
- Window seats: Time magazine की research के मुताबिक, exit के पास की window seats का survival rate थोड़ा बेहतर होता है।
- Front of the plane seats: 2007 में Popular Mechanics की एक study के अनुसार, plane के front में बैठने वालों के survive करने की संभावना ज्यादा होती है।
Worst seats:
- Middle seats: Emergency exit से दूरी होने की वजह से evacuation time बढ़ सकता है।
- Back seats: कुछ reports में इसे कम safe माना गया है, हालांकि यह crash के type पर निर्भर करता है।
- Seats near the wings: Fuel tank के पास होने के कारण ये seats संभावित खतरे में आ सकती हैं।
Turbulence के लिए best और worst seats
Turbulence से डर लगता है? तो इन seats को ध्यान में रखें!
Best seats:
- Seats over the wings: Plane का center of gravity wings के पास होता है, इसलिए यहां कम turbulence महसूस होती है।
- Window seats: Plane की movement देखने से motion sickness से बचने में मदद मिलती है।
Worst seats:
- Seats at the rear of the plane: Plane का tail ज्यादा हिलता है, जिससे turbulence ज्यादा महसूस होती है।
- Aisle seats: Turbulence के दौरान cabin movement ज्यादा महसूस होता है, जिससे discomfort बढ़ सकता है।
Long-haul flights के लिए best और worst seats
जब आपको 10-15 घंटे की flight में सफर करना हो, तो सही seat चुनना बहुत ज़रूरी हो जाता है।
Best seats:
- Aisle seats: बार-बार उठने-बैठने की आज़ादी मिलती है।
- Window seats: सोने के लिए perfect, क्योंकि कोई disturb नहीं करता।
- Bulkhead seats: ज्यादा legroom मिलता है, खासकर लंबे passengers के लिए best।
- Seats with extra legroom: Premium economy, bulkhead और exit row seats ज्यादा comfort देती हैं।
Worst seats:
- Middle seats: लंबे समय तक बैठना मुश्किल हो सकता है।
- Seats near the lavatories: Flight में आराम से सोने नहीं देंगी।
- Back of the plane seats: Engine का शोर ज्यादा और meal service सबसे आखिरी में होती है।
अब जब आपको हर situation के लिए best और worst seats की पूरी जानकारी मिल गई है, तो अगली बार smart seat selection करें और अपने सफर को ज्यादा comfortable बनाएं!
Happy Traveling
ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिए FaujiBeats के साथ।
जय हिंद!
आप Faujibeats को Instagram पर भी follow कर सकते हैं – यहाँ click करे।