logo
search_icon

सैन्यकर्मियों की नकल कर के धोखाधड़ी

2446 Views

लगभग 11 लाख केसेस रिपोर्ट किये गए हैं 2023 मैं जिसमे टोटल 7500 करोड़ का ऑनलाइन फ्रॉड रिपोर्ट किया गया है. सबसे ज़्यादा फ्रॉड, उत्तर प्रदेश मैं हुए है जहा पर सबसे ज़्यादा फौजी फॅमिली के लोग रहते है.

कुछ उदाहरण हैं

  • Khatabook.com के अनुसार, 2022 में, कुछ धोखेबाजों ने सेना के अधिकारियों के रूप में अभिनय करके बीस से अधिक फ्लैट मालिकों से प्रत्येक से अधिकतम 10,000 रुपये की ठगी की।
  • इसी वेबसाइट के मुताबिक, राजस्थान में साल 2020 में दस ग्रामीणों को ठगा गया था. ठगने वाले लोगों ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताया था और ओएलएक्स पर बेची जा रही पुरानी चीजों में दिलचस्पी दिखाई थी.
  • मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में ढोंगी फौजी अफसरों ने कई फ्लैट मालिकों को ठगा था. ये लोग फर्जी आईडी कार्ड दिखाते थे और किराए पर फ्लैट लेने का नाटक करते थे.
  • कोलकाता में एक प्राइवेट कंपनी के सेल्स डायरेक्टर को भी इसी तरह से ठगा गया था. उन्हें फौजी बनकर बात करने वाले ने किराए पर घर दिलाने का झांसा दिया और उनके लगभग दस हजार रुपये ले लिए.
  • The Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में कई फ्लैट मालिकों से हजारों रुपये की ठगी हुई जिसमें धोखेबाजों ने रक्षा अधिकारियों के रूप में अभिनय किया।
  • वडोदरा में एक महिला से 1,00,000 रुपये की ठगी हुई जब एक धोखेबाज ने सेना के अधिकारी के रूप में उससे अग्रिम भुगतान के लिए QR कोड भेजने के लिए कहा।

इस तरह के कई मामले सामने आते रहते है, जिनमें लोगों ने फौजी बनकर दूसरों को ठगा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ठग ज्यादातर लोगों को वाट्सएप पर संपर्क करते हैं और उनकी प्रोफाइल पिक्चर में भी फौजी की वर्दी पहने हुए आदमी की फोटो लगाते हैं. साथ ही वो लोगों को कोई लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने के लिए कहते हैं जिससे उनके फोन से पैसे निकाल लिए जाते हैं.

क्यों होती है धोखाधड़ी?

इस तरह की धोखाधड़ी के पीछे मुख्य कारण यह है कि लोग भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति अपार सम्मान रखते हैं। जब कोई व्यक्ति सेना के अधिकारी के रूप में संपर्क करता है, तो लोग उस पर अंधा विश्वास कर लेते हैं। इसके अलावा, शिक्षित व्यक्तियों में ऑनलाइन लेन-देन को लेकर अज्ञानता भी उन्हें इस तरह के धोखाधड़ी का शिकार बनाती है

धोखेबाज आमतौर पर किन चीजों का इस्तेमाल करते हैं? 

  • घर किराए पर लेना : फौजी ट्रांसफर होने की वजह से घर की जरूरत जैसी बातें लोगों को आसानी से यकीन दिला देती हैं।
  • सोशल मीडिया पर सामान बेचना: ट्रांसफर के कारण सेकेंड हैंड सामान बेचना और खरीदना भी एक आम तरीका है।
  • इलाज करवाना : फौजी बताने वाले कई बार बड़ी संख्या में फौजियों के इलाज के लिए पैसे मांगते हैं।
  • वॉट्सऐप का इस्तेमाल : फोटो और नंबर दिखाकर लोगों को विश्वास दिलाना।
  • फर्जी नंबर : फर्जी सिम कार्ड या वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल।
  • लिंक या ऐप डाउनलोड करना : ठगी करने के लिए लिंक भेजना या ऐप डाउनलोड करने के लिए कहना।
  • क्यूआर कोड (QR Code): एडवांस पेमेंट या पेमेंट चेक करने के नाम पर क्यूआर कोड मांगना।

खुद को कैसे बचाएं? 

  • फौजियों का सम्मान करें लेकिन उनकी पहचान को लेकर सतर्क रहें। ठग फर्जी आईडी कार्ड भी दिखा सकते हैं। असली फौजी को लोगों से खुद को फौजी साबित करने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • किसी अनजान व्यक्ति के साथ लेन-देन करते समय, कम से कम एक बार उनसे मिलें।
  • बिना जाने पहचाने किसी को एडवांस पेमेंट ना भेजें।
  • किसी भी अनजान लिंक या ऐप पर क्लिक ना करें।
  • पेमेंट लेते समय भी सावधानी बरतें।
  • नए तरह के धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में जानकारी रखें।

धोखा होने पर क्या करें? 

  • तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी आप शिकायत करेंगे, उतनी ही जल्दी आपके पैसे वापस मिलने की संभावना है।
  • शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर डायल कर सकते है या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर घटना की रिपोर्ट कर सकता है।

हम फौजी फॅमिली के लोगो को भी अपने डॉक्यूमेंट शेयर करने के समय सतर्क रहना चाहिए ताकि कोई fraud करने मैं इनका इस्तेमाल न कर ले|

राजू और 40 चोर की कहानी  - पढ़े

 

जय हिन्द!



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

General
5 Gorkha Rifles Raising Day पर पढ़िए “Ayo Gorkhali” की 168 साल पुरानी वीरगाथा
5500
4.5
General
Electronic Warfare System क्या है? जानिए आधुनिक युद्ध में इसकी ताकत और भारत की तैयारी
6500
4.5
General
Vikram VT-21 क्यों बन रहा है खबरों का केंद्र?
5050
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!