logo
search_icon

Online money games पर सरकार की checkmate!

3036 Views

Online money games पर सरकार की checkmate!

“Jaipur में एक Army जवान  को ₹7.4 लाख का नुक़सान हुआ, जहाँ उसे बार-बार ‘winning amount release करने के नाम पर पैसे transfer करने के लिए trap किया गया। “- Report

“Thiruvananthapuram में भी एक soldier ने लगातार online bets लगाते-लगाते अपनी मेहनत की करीब ₹40 लाख की savings गँवा दी। “- Report

अब अगर हम आपसे कहें कि हमारी research के अनुसार-

  • 10 में से 4 फौजी online gaming में involve हैं? 
     
  • एक Fauji annually लगभग ₹25,000 इन online money games पर खर्च करता है।
     
  • Average fauji player, इस investment में हर साल करीब ₹16,000 lose कर देता है।
     
  • और बड़ा picture देखें तो हमारे Fauji मिलकर annually करीब ₹2,000 करोड़ online gaming में invest कर रहे हैं।

सोचने वाली बात है, है ना?

Online money gaming के कुछ और real issues!

Sources बताते हैं कि भारत में करीब 45 करोड़ लोग online real money gaming में actively शामिल हैं और हर साल मिलकर ₹20,000 करोड़ गंवा रहे हैं। यह रकम पूरे defense बजट की कुछ बड़ी योजनाओं के बराबर हो सकती है। 

Hyderabad जैसे शहरों में betting addicts की बढ़ती संख्या ने suicide helplines को 65% ज्यादा calls से भर दिया है। पहले distress calls में betting addicts की हिस्सेदारी 22% थी, जो अब बढ़कर 36.5% हो गई है। IPL जैसे high season में जहां helplines को 80–100 calls आती थीं, अब addiction cases इतने बढ़ गए हैं कि एक helpline अकेली ही 10 calls रोज़ाना handle कर रही है।

ये ही नहीं, counsellors बताते हैं कि betting addicts अक्सर guilt, shame और isolation में घिर जाते हैं। कई युवा family और साथियों से कटने लगते हैं। Financial loss के बाद जब recover नहीं कर पाते, तो उनके mind में suicidal thoughts तक आने लगते हैं।

इसी बढ़ती चिंता और digital addiction को देखते हुए लोकसभा ने हाल ही में Promotion and Regulation of Online Gaming Bill 2025 पास किया है, जिसका मक़सद इस online money gaming sector को regulate करना और youth व investors को safeguard करना है।

यह नया बिल आपके लिए क्या बदलेगा?

  • ऐसे सभी online money games पर रोक जो betting, gambling या financial enrichment के लिए बनाए गए हैं। 
     
  • दूसरी तरफ़ सरकार चाहती है कि e-sports और skill-based digital games को एक regulated framework में बढ़ावा मिले। 
     
  • इसके अलावा एक strong – licensing, monitoring और compliance mechanism बनाया जाएगा।

Violation करने पर punishment क्या है?

नए कानून के तहत अगर कोई online money gaming से जुड़े नियमों का उल्लंघन करता है तो –

  • उस पर तीन साल तक की सज़ा और 1 crore तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
     
  • वहीं, अगर बार-बार offence किया गया तो सज़ा और सख़्त होगी - 3 से 5 साल तक की कैद और 2 crore तक का जुर्माना। 

इस Bill का online gamers पर असर

  • पहले लाखों लोग fantasy cricket या rummy apps पर रोज़ाना पैसे invest करते थे, big rewards की hope में ।
     
  • Bill पास होते ही ये सारे transactions illegal हो गए।
     
  • Experts मानते हैं कि short-term में loss तो होगा, लेकिन long-term में savings सुरक्षित रहेंगी।

क्या ये Bill, online gaming companies पर भी असर करेगा? 

जी हाँ – 

  • Promotion and Regulation of Online Gaming Bill 2025 ने gaming industry को हिला दिया है।
     
  • कई companies जिनका revenue fantasy online gaming और money-based apps पर निर्भर था, अब survival की crisis में हैं।
     
  • सबसे बड़ा झटका उन्हें users के trust loss से लग रहा है, क्योंकि लाखों players ने अपने wallets खाली कर दिए हैं और platforms पर panic withdrawals होने लगे हैं।

To conclude…

Promotion and Regulation of Online Gaming Bill 2025 ऐसे समय में आया है जब देशभर में gambling apps और unregulated online money games को लेकर चिंता बढ़ रही थी। अब देखना interesting होगा की ये बिल कैसे एक सुरक्षित और responsible gaming ecosystem की शुरुआत करेगा। 

और जब बात money-based gaming की आती है तो हर नागरिक को extra सावधानी बरतनी चाहिए; क्यूंकि एक गलती आपकी savings, मानसिक शांति और परिवार तीनों पर भारी पड़ सकती है।

वैसे क्या आपको भी लगता है लोक सभा का ये कदम gaming को वापस उसकी healthy परिभाषा की ओर ले जा पायेगा? क्या ये बिल ऐसे gaming industry ko boost देगा जहाँ game का मतलब सिर्फ़ game हो, gamble नहीं?

अपनी राय हमें लिखके भेजे alert@faujiebeats.com पर।

ऐसी और updates और articles  के  लिए  जुड़े  रहिए  FaujiBeats के  साथ।

जय हिंद!



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

General
5 Gorkha Rifles Raising Day पर पढ़िए “Ayo Gorkhali” की 168 साल पुरानी वीरगाथा
5500
4.5
General
Electronic Warfare System क्या है? जानिए आधुनिक युद्ध में इसकी ताकत और भारत की तैयारी
6500
4.5
General
Vikram VT-21 क्यों बन रहा है खबरों का केंद्र?
5050
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!