logo
search_icon

GST: 22nd September से हो सकती है Taxing थोड़ी Relaxing

2890 Views

“एक ही biscuit packet पर 12% GST और उसी company के दूसरे variant पर 18%; क्यों?”

“Restaurant में खाना खाओ तो कभी bill 5% से बढ़ जाता है, कभी 18%; आख़िर logic क्या है?”

“Luxury car पर 28% slab है, फिर भी अलग-अलग add-ons पर अलग tax क्यों?”

क्या आपने कभी सोचा है कि GST इतना confusing क्यों लगता है? कभी 5% तो कभी 18%, कभी 28% आख़िर किसे समझ आए कि कौन-सी चीज़ किस slab में आती है? यही वजह है कि पिछले कई सालों से consumers और businesses दोनों ही इस tax maze में उलझे रहे।

अगर आप भी इसी tax maze में उलझे रहते हैं तो एक राहत की खबर आयी है। सरकार ने GST को लेकर सबसे बड़ा बदलाव लाने का मन बना लिया है, जो शायद इन सब confusions को थोड़ा ease out कर देगा ।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने Independence Day पर इशारा दिया था और अब reports भी कह रही हैं कि 22 सितंबर से पहले GST का नया avatar, GST 2.0 rollout होने वाला है।

नया GST 2.0: असल में आपके लिए क्या बदलेगा ?

जैसा की हमने पहले कहा अभी GST में चार प्रमुख slabs हैं: 5%, 12%, 18% और 28%। इसमें इतना confusion है कि consumer हो छोटे व्यापारी हो या बड़े corporates सब कभी न कभी फंस जाते हैं।

GST 2.0 के तहत अब चारों को simplify करके सिर्फ दो major slabs कर देने की योजना है:

  • 5% (Merit Items): Basic और essential चीज़ें; जैसे खाने-पीने की चीज़ें, essential services, और कुछ processed foods।
     
  • 18% (Standard Items): ज़्यादातर बाकी goods और services, electronics, restaurants, insurance, logistics इत्यादि।
     
  • इसके अलावा, luxury cars, tobacco और sin goods के लिए एक special 40% slab रहेगा।
     
  • Textiles, small traders और export-oriented industries जैसे sectors को ultra-low concessional rates 0.1%, 0.3% या 0.5% भी मिल सकते हैं।

आप पर GST 2.0 का Sector-wise Impact

  • FMCG products और daily-use items पर GST simplification का सबसे तेज असर होगा। 5% slab में आने वाले items थोड़े सस्ते होंगे, जिससे rural और urban demand दोनों बढ़ेगी।
     
  • Auto sector luxury और non-luxury में बंटा रहेगा। Normal cars पर अगर 18% standard slab लागू होता है तो कीमत थोड़ी कम हो सकती है, जबकि luxury SUVs और high-end vehicles पर 40% slab रहेगा। इससे premium buyers पर फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन mass market demand revive हो सकती है।
     
  • Textiles और छोटे traders को concessional rates (0.1–0.5%) से सीधा फायदा होगा। Export competitiveness बढ़ेगी और manufacturing hubs (जैसे सूरत, तिरुपुर) में demand revive होगी।
     
  • Insurance और financial services अब 18% standard slab में आएंगे। अभी भी consumer पर बोझ रहेगा, लेकिन clarity आने से disputes और compliance issues घटेंगे।
     
  • Simplified slab structure से real estate developers को input credit calculations आसान होंगे। इसका फायदा home buyers तक pass किया जा सकता है, जिससे housing sector को boost मिलेगा।

GST 2.0 में ये बदलाव क्यों ज़रूरी हैं?

  • Festive Boost: Navratri और Diwali से पहले खरीदारी आसान बनेगी, demand बढ़ेगी।
     
  • Middle Class Relief: इसका आपके household budget पर सीधा असर पड़ेगा, inflation का pinch थोड़ा कम होगा।
     
  • MSME Support: छोटे traders और manufacturers के लिए compliance आसान होगा।
     
  • Global Competitiveness: export houses को low GST rates मिलने से international बाज़ार में edge मिलेगा।

जानिए GST 2.0 की RBI और Growth Story

Nomura के Chief Economist Rob Subbaraman का मानना है कि GST rationalisation सिर्फ tax simplification नहीं है, बल्कि macroeconomic strategy भी है।

  • Inflation अभी stable है।
     
  • Fiscal deficit control में है।
     
  • RBI के पास 2 और rate cuts की space है।

मतलब GST 2.0 आने के बाद सिर्फ आपका festival shopping cart हल्का नहीं होगा, बल्कि आने वाले महीनों में आपकी loan EMIs और interest rates भी कम हो सकते हैं।

क्या आपको लगता है कि GST 2.0 का simplification आपकी monthly savings और shopping budget पर बड़ा फर्क डालेगा? आपके हिसाब से किस sector को GST के इस बदलाव से सबसे बड़ा फायदा मिलेगा FMCG, auto, textiles या real estate?

अपनी राय हमें लिखके भेजे alert@faujiebeats.com पर।

ऐसी और updates और articles  के  लिए  जुड़े  रहिए  FaujiBeats के  साथ।

जय हिंद!



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

Finance
8th Pay Commission For Pension 2026: पूर्व सैनिकों की पेंशन, सैलरी और OROP में कितना होगा फायदा?
6500
4.5
Finance
अब OTT subscriptions, SIP और बिल पेमेंट में अपने आप पैसा नहीं कटेगा! RBI का नया e-mandate समझिए
7900
4.5
Finance
Income Tax Act 2025 Explained: नए नियम, टैक्स स्लैब और बड़े बदलाव
7500
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!