logo
search_icon

सीमा की रक्षा में Stray Dogs: Faujis के सबसे प्यारे Furry Friends

2897 Views

सीमा की रक्षा में Stray Dogs: Faujis के सबसे प्यारे Furry Friends

“Langar Dogs!”

यह नाम सुनते ही कई faujis के face पर एक instant smile आ जाती है। और क्यों न आए आख़िर ये वही desi stray dogs हैं जो LOC जैसी toughest चौकियों पर जवानों के loyal companions और असली patrolling heroes बन जाते हैं।

बिना salary, बिना leave और बिना किसी formal training के भी, ये dogs हर वक्त alert रहते हैं। कई बार इनकी simple bark ही electronic sensors से ज़्यादा भरोसेमंद साबित हुई है और infiltration रोकने में जवानों की मदद की है।

हाल ही में जब Supreme Court ने Delhi के stray dogs की relocation पर रोक लगाई, तो हर animal lover ने राहत की सांस ली। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं की यही stray dogs, जिन्हें faujis प्यार से “Langar Dogs” कहते हैं, border पर उनकी duty को आसान बनाने वाले सबसे सच्चे companions बन चुके हैं।

Stray Dogs और Indian Army का Special Bond

भारतीय जवानों का इन देसी stray dogs से रिश्ता बेहद खास है। इन्हें अक्सर langar dogs कहा जाता है क्योंकि ये Indian Army के किचन पर निर्भर रहते हैं। Faujis न सिर्फ़ इन्हें खाना खिलाते हैं बल्कि अपने साथी की तरह रखते हैं।

लेकिन यह रिश्ता सिर्फ़ food तक सीमित नहीं। LOC और remote चौकियों की harsh conditions में यही dogs जवानों की loneliness कम करते हैं, उन्हें चौकस रखते हैं और दुश्मन के हर movement पर alert कर देते हैं।

गुलमर्ग की हिमहवाओं में तापमान minus 10 degree celsius तक गिर जाता है और कई फीट बर्फ़ के बीच LOC की चौकसी करना जवानों के लिए चुनौती पूर्ण हो जाता है। ऐसे मौसम में, वहीं की stray dogs जवानों के लिए केवल साथी नहीं, बल्कि “early warning system” का काम करते हैंजब भी कोई unusual गतिविधि रहती है, ये stray dogs, जवानो को सबसे पहले bark करके अलर्ट कर देते हैं।

यही नहीं, वे patrolling shifts में भी हमेशा जवानों के साथ चलते हैं, कभी अगली इकाई के साथ, तो कभी वापस कैंप तक, जिससे ऐसा लगता है की ये सिर्फ dogs नहीं, बल्कि टीम का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। और अपने team-mates के तरह ही जवान बर्फ़ में भी अपने limited ration में से biscuits और पानी बाँटकर इन stray dogs का ख़्याल रखते हैं।

In fact, आज सेना भी इन stray dogs की welfare पर ध्यान दे रही है।Faujis को इन्हें care और feed करने के लिए encourage किया जा रहा है ताकि इनकी natural instincts को और मज़बूत बनाया जा सके।

जब आतंकियों के लिए मुसीबत बने Stray dogs!

समय समय पर ख़बरें आती रहती है की कैसे stray dogs, faujis की सहायता के लिए अलर्ट रहते हैं। In fact, हाल ही में खबर आयी थी की जम्मू-कश्मीर में LOC के पास, desi stray dogs ने बिना किसी formal training के infiltration को पहचानकर सैनिकों को समय रहते चेतावनी दी थी।

एक report के अनुसार, Lieutenant General R.R. Nimbhorkar का कहना है कि इन dogs की barking electronic sensors से भी अधिक भरोसेमंद साबित हुई है खासकर rugged terrain और low-tech situations में।

एक और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा था की इंडी डॉग्स पूरी रात सतर्क रहते हैं और हर movement पर जवानों को आगाह रखते हैं। वे सिर्फ़ trusted partners ही नहीं, बल्कि loving friends भी हैं जिनकी ज़रूरत toughest situations में सबसे ज़्यादा होती है।

इससे साफ पता चलता है की stray dogs और fujis का यह bond सिर्फ़ utility तक सीमित नहीं है। फ़ौजी जवान और ये stray dogs मिलकर एक ऐसा बंधन बनाते हैं जो courage, trust और unconditional love पर टिका है।

अगर आपके पास इन stray dogs (langar dogs) से जुडी कोई स्टोरी है तो alert@faujiebeats.com पर हमसे ज़रुर शेयर करें। 

और ऐसी और updates और articles  के  लिए  जुड़े रहिए  FaujiBeats के  साथ।

जय हिंद!



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

Motivational
भारत के फास्टेस्ट मैन बने इंडियन नेवी के गुरिंदरवीर सिंह, 10.09 सेकंड में रचा इतिहास
6700
4.5
Motivational
पहली महिला IAF Officer बनीं Cat-A Flying Instructor, स्क्वाड्रन लीडर सान्या ने रचा इतिहास
6500
4.5
Motivational
क्या सच में आज भी सीमा की रखवाली करते हैं शहीद फौजी बाबा हरभजन सिंह?
7000
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!