Hav Ram Nath Singh जिन्होंने 13 साल पहले जब वे Naik थे और Pune मैं posted थे, तब एक credit card लिया था और उसका ₹15,000 का bill समय पर नहीं चुकाया। सेना में अपनी सेवाओं के दौरान वे कई जगहों पर तैनात हुए और उनके communication address और phone number बदलते रहे, जिससे banks उनसे संपर्क नहीं कर पाए और उनका बकाया बढ़ता गया।
उन्हें भी लगा कि बैंक मुझसे संपर्क नहीं कर सकता क्योंकि मेरा phone number और address बदल गया है और मैं Cantt के अंदर रहता हूँ तो वे मुझसे संपर्क भी नहीं कर पाएंगे। इसलिए मुझे पैसे वापस भरने की जरूरत नहीं है और वे खुश थे।
अब, 13 साल बाद, 2023 में Hav Ram Nath Singh ने retirement के बाद घर खरीदने का सोचा, जिसकी कीमत ₹70 लाख थी और इसके लिए उन्हें ₹50 लाख का home loan चाहिए था। उन्होंने bank से loan के लिए संपर्क किया लेकिन उनका loan आवेदन अस्वीकार कर दिया गया क्योंकि उनका CIBIL score 580 था। इसके बाद उन्होंने NBFCs (Non Banking Financial Company) से संपर्क किया और उन्होंने loan देने पर सहमति जताई लेकिन ब्याज दर 11% रखी, जो कि banks के मुकाबले 2.5% ज्यादा थी। उनके पास और कोई दूसरा रास्ता नहीं था और उन्हें ये loan 11% पर लेना पड़ा।
उस ₹15,000 का loan नहीं भरने की वजह से जो 2.5% ज्यादा interest rate की कीमत उन्हें चुकानी पड़ी, उसे समझते हैं।
Hav Ram Nath Singh ने ₹50 लाख का home loan 20 साल की अवधि के लिए लिया है। अगर ये loan उन्हें bank से मिलता तो उन्हें 8.5% की interest rate पर मिलता। इस interest rate पर, 20 साल में उन्हें कुल लगभग ₹1,04,61,453 चुकाने पड़ते जिसमें ₹54,61,453 का interest शामिल होता।
लेकिन उन्हें ये loan NBFC से 11% की interest rate पर लेना पड़ा और 20 साल में लगभग ₹1,25,61,847 चुकाने पड़ेंगे जिसमें ₹75,61,847 का interest शामिल होता। इसका मतलब है कि उन्हें ₹21,00,394 का अतिरिक्त ब्याज चुकाना पड़ेगा सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने 13 साल पहले ₹15,000 का credit card का bill नहीं भरा था और इसकी वजह से उनका CIBIL score कम हो गया और उन्हें उच्च ब्याज दर पर loan लेना पड़ा।
आप देख सकते हैं कि कैसे वो ₹15,000 के credit card के bill उन्हें ने लगभग ₹21,00,394 अतिरिक्त चुकाने के लिए मजबूर कर दिया।
अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा है, लेकिन..
हमने एक research किया जिसमें पाया कि इसके क्या मुख्य कारण हैं:
क्या आप भी इनमे से कोई गलती कर रहे है?
CIBIL Score की महत्ता
Hav Ram Nath Singh की कहानी हमें सिखाती है कि CIBIL score का कितना महत्व है और इसे अच्छा बनाए रखना कितना जरूरी है। अगर आप अपने credit card bills और loan EMI समय पर चुकाते हैं, तो आपका CIBIL score अच्छा रहता है और आपको आसानी से और सस्ते में loan मिल सकता है। लेकिन अगर आपका CIBIL score खराब है, तो आपको उच्च ब्याज दर चुकानी पड़ सकती है और loan मिलने में भी दिक्कतें हो सकती हैं।
CIBIL Score सुधारने के उपाय
अगर आपका CIBIL score खराब है, तो इसे सुधारने के लिए समय पर सभी बकाया राशि चुकाएं, credit utilization ratio को कम रखें और credit history को ध्यान में रखें। ऐसा करके आप भविष्य में बेहतर interest rates पर loan प्राप्त कर सकते हैं और Hav Ram Nath Singh जैसी स्थिति से बच सकते हैं। (अधिक जानकरी के लिए यहाँ क्लिक करे)
Hav Ram Nath Singh की कहानी से यह स्पष्ट होता है कि एक छोटी सी गलती भी आपके financial भविष्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए, हमेशा अपने financial commitments को समय पर पूरा करें और अपने CIBIL score को अच्छा बनाए रखें।
हम आशा करते हैं Hav Ram Nath Singh की कहानी आपको उनकी गलती दोहराने नहीं देगी। अगली मुलाकात तक।
Jai Hind!


