Updated Tax Return (ITR-U) क्या है?
अगर आप due date तक अपना tax return file नहीं कर पाते और belated या revised return की deadline भी miss हो जाती है, तो आपके पास एक और मौका होता है, ‘updated income tax return’ (ITR-U) file करने का। यह सुविधा Income Tax Act की Section 139 (8A) के अंतर्गत दी गई है।
यह प्रावधान तब भी उपयोगी है जब –
Taxpayers के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट
हाल ही में बहुत से taxpayers को Income Tax Department की ओर से text notification मिला है। इसका मकसद लोगों को updated return से जुड़ी जानकारी और समयसीमा की याद दिलाना है।
अगर आपने भी exemption claim किया है, तो यह सही समय है सावधान रहने का, ताकि आप penalties से सुरक्षित रह सकें।
Time Limit
आप relevant assessment year के end से चार साल तक updated return file कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए –
Original due date 31 July है (इस साल 15 September तक बढ़ी हुई थी)।
Belated / Revised return की deadline 31 December होती है।
अगर आपने ये दोनों miss कर दिए, तो assessment year 2025-26 के लिए आप 31 March 2030 तक updated return file कर सकते हैं।
Additional Tax Liability
Updated return file करने का लाभ तो है, लेकिन इसके साथ एक अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आती है। आपको return file करने के समय के अनुसार additional tax देना पड़ता है। यानी जितना late आप file करेंगे, उतना ज़्यादा tax liability बढ़ सकती है
ITR-U में क्या बदलाव नहीं कर सकते?
आप updated return (Section 139 (8A)) इन स्थितियों में file नहीं कर सकते:
इस तरह updated return taxpayers के लिए एक दूसरा मौका है। विशेष रूप से उन tax payers के लिए, जो पिछले चार साल 2020-2021, 2021-2022, 2023-2024, 2024-2025 में return फाइल नहीं कर पाए। लेकिन इसे सोच-समझकर और सही समय पर file करना ज़रूरी है ताकि अतिरिक्त tax burden और penalties से बचा जा सके।
ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिए FaujiBeats के साथ।
जय हिंद!


