भारत के एक्स-सर्विसमैन (Ex-Servicemen) देश की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करते हैं। सेवा से सेवानिवृत्ति (Retirement) के बाद उन्हें रोजगार, इलाज और सम्मान के साथ जीवन मिले, इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं।
इन योजनाओं को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के अंतर्गत पुनर्वास महानिदेशालय (Directorate General Resettlement – DGR) और ECHS के माध्यम से लागू किया जाता है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024–25 में भारत में लगभग 28 लाख भूतपूर्व सैनिक पंजीकृत हैं।
इनमें अधिकारी, JCO और अन्य रैंक (OR) शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य है कि सेवा के बाद हर सैनिक को सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन मिले।
आइए DGR द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रमुख रोजगार और पुनर्वास योजनाओं पर नजर डालें।
इस योजना में भूतपूर्व सैनिक अपनी निजी सुरक्षा एजेंसी चला सकते हैं।
इन एजेंसियों को सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक उपक्रमों में काम दिया जाता है।
तकनीकी योग्यता रखने वाले भूतपूर्व सैनिकों को सरकारी संस्थानों में तकनीकी कार्यों के लिए लगाया जाता है।
सरकार की तेल कंपनियों में 8 प्रतिशत आरक्षण के तहत भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और दिव्यांग सैनिकों को पेट्रोल पंप और LPG एजेंसी दी जाती है।
योग्य भूतपूर्व सैनिकों को COCO पेट्रोल पंप और NCR व पुणे में CNG स्टेशन चलाने का अवसर मिलता है।
60 वर्ष तक की उम्र वाले भूतपूर्व सैनिक:
के लिए आवेदन करसकते हैं।
जून 2023 से भूतपूर्व सैनिक जन औषधि केंद्र (Jan Aushadhi Kendra) भी खोल सकते हैं, जहां सस्ती दवाइयां मिलती हैं।
DGR द्वारा सैनिकों के लिए प्रशिक्षण कोर्स कराए जाते हैं।
वर्ष 2024–25 में:
ECHS (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) के तहत भूतपूर्व सैनिकों को इलाज की सुविधा मिलती है।
सरकार ने 21 नए ECHS पॉलीक्लिनिक भी मंजूर किए हैं।
ECHS के अंतर्गत अलग-अलग पॉलीक्लिनिक पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।
भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। कुछ पदों पर विधवाएं और सिविल उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन में तीन पॉलीक्लिनिक विकल्प दिए जा सकते हैं, जैसे Delhi Cantt, Dwarka, Noida, Gurugram आदि।
ECHS का निर्धारित आवेदन फॉर्म भरना होगा।
आधार कार्ड, PAN, PPO या Discharge Book, शिक्षा प्रमाण पत्र, फोटो आदि।
आवेदन ऑफलाइन भेजना होगा: Officer-in-Charge, ECHS Cell Station HQ, Delhi Cantt
ईसीएचएस भर्ती 2026 भूतपूर्व सैनिकों के लिए समाज में योगदान देने का एक अच्छा अवसर है। मेडिकल, प्रशासनिक या तकनीकी किसी भी पद पर काम करना हमारे सशस्त्र बलों को मदद देता है। अपने दस्तावेज तैयार रखें और समय से पहले आवेदन करें।
नवीन तम जानकारी और भर्ती अपडेट्स के लिए FaujiBeats के साथ जुड़े रहें।
जय हिंद!


