logo
search_icon

क्या आपने भारतीय सेना की Internship Program 2026 के बारे में सुना है?

5025 Views
icon

आज के समय में छात्र ऐसे अवसर तलाशते हैं जहाँ सीखना केवल किताबों तक सीमित न रहे। तकनीक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कुछ कार्यक्रम छात्रों को वास्तविक अनुभव के साथ किसी बड़े उद्देश्य से जुड़ने का मौका देते हैं। और तो और आज इंटर्नशिप का अर्थ केवल दफ्तरों तक सीमित नहीं रह गया है। छात्र अब राष्ट्रीय रक्षा और तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में भी practical training प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय सेना इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 ऐसा ही एक अवसर प्रदान करता है।

जी हाँ भारतीय सेना ने Indian Army Internship Programme (IAIP) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप उन इंजीनियरिंग और रिसर्च छात्रों के लिए है, जो AI, सॉफ्टवेयर और डिफेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखते हैं।

यह कार्यक्रम “Beyond Silos, Beyond Limits” थीम पर आधारित है और युवाओं को भारतीय सेना के साथ वास्तविकसुरक्षित और मिशन-क्रिटिकल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर देता है। चयनित उम्मीदवारों को ₹1,000 प्रति दिन स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Source

इंटर्नशिप अवधि और स्थान

  • अवधि: 12 जनवरी 2026 से 27 मार्च 2026
     
  • कुल समय: 75 दिन
     
  • कार्य स्थल: नई दिल्ली और बेंगलुरु
     
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 दिसंबर 2025

इस दौरान इंटर्न्स, भारतीय सेना की तकनीकी टीमों के साथ मिलकर सुरक्षित और गोपनीय प्रणालियों पर काम करेंगे।

इंटर्नशिप में क्या मिलेगा?

इस हाई-टेक इंटर्नशिप के तहत चयनित छात्रों को:

  • सॉफ्टवेयर सिस्टम (software system) और AI मॉडल पर काम करने का अवसर
     
  • लाइव डिफेंस एप्लिकेशंस से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव
     
  • सुरक्षित और सीमित पहुँच वाले कार्य वातावरण में सीखने का मौका
     
  • भारतीय सेना की भविष्य की तकनीकों में योगदान
     
  • अनुभवी सेना तकनीकी विशेषज्ञों से मार्गदर्शन

किन तकनीकों पर काम होगा?

इंटर्नशिप के दौरान निम्न तकनी कों से परिचय कराया जाएगा:

फ्रंट एंड:

HTML5, CSS3, JavaScript, TypeScript

बैक एंड:

Python, Java, Node.js, C#, PHP

फ्रेमवर्क्स:

React, Angular, Django, Flutter

AI और मशीन लर्निंग:

Data Analytics, बड़े भाषा मॉडल (LLMs), स्वचालित प्रणालियाँ

क्लाउड और नेटवर्क:

Secure Cloud, Edge Computing, IoT

DevSec Ops:

CI/CD पाइपलाइन, Docker, Kubernetes

GIS और API:

ArcGIS, QGIS, REST API, JSON

पात्रता मानदंड

निम्न उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:

  • BE / BTech (कंप्यूटर साइंस, आईटी, डेटा साइंस, ईसीई) के अंतिम वर्ष के छात्र या स्नातक
     
  • MTech (AI, डेटा साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग) के छात्र या डिग्री धारक
     
  • PhD  researcher, जो AI, सॉफ्टवेयर या बिग डेटा से जुड़े क्षेत्रों में कार्य कर रहे हों

आवेदन कैसे करें?

पात्र उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Indian Army के आधिकारिक  सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उपलब्ध हैं। 21 दिसंबर 2025 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यह इंटर्नशिप क्यों खास है?

यह केवल एक इंटर्नशिपन हीं है, बल्कि:

  • तकनीक के माध्यम से देश सेवा का अवसर
     
  • वास्तविक रक्षा प्रणालियों पर काम करने का अनुभव
     
  • युवाओं को डिफेंस इनोवेशन सिस्टम से जोड़ने की पहल

भारतीय सेना हाई-टेक इंटर्नशिप 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो तकनीक के क्षेत्र में रहते हुए देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। सही कौशल और समर्पण के साथ यह इंटर्नशिप आपके करियर को नई दिशा दे सकती है।

जय हिंद !



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

Schemes
Agnipath योजना 2026: Agniveer भर्ती, 4 साल सेवा, सैलरी और नियम पूरी जानकारी
6500
4.5
Schemes
Gallantry Medal Recipients के लिए Lifetime Free Train Travel!
5069
4.5
Schemes
Ex-servicemen के लिए Government Schemes 2026: ECHS, PMSS, Pension और Financial Assistance
5099
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!