logo
search_icon

Family Holiday के लिए LTC Claim, जानिए कैसे कर सकते हैं!

2887 Views

अमरजीत, जो कि एक Nk (Clerk) हैं, शादी के बाद अपने परिवार के साथ कहीं घूमने नहीं जा पाए थे। अब उन्होंने अपनी annual leave में अपने परिवार के साथ Goa जाने का प्लान बनाया। जब उन्होंने यह बात अपने सीनियर, उस्ताद, से शेयर की, तो उस्ताद ने उन्हें सलाह दी कि वह इस trip का LTC (Leave Travel Concession) claim भी कर सकते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या अमरजीत इस ट्रिप का LTC claim कर सकते हैं? आइए, जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

Poll - हमे बताये, क्या आपने अपने family holiday के लिए LTC का क्लेम किया है।

LTC क्या है?

LTC का मतलब है Leave Travel Concession। यह सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली एक सुविधा है, जिसमें वे अपनी छुट्टियों के दौरान यात्रा करने पर सरकार से यात्रा का खर्चा क्लेम कर सकते हैं। LTC के तहत कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य किसी निश्चित समय अंतराल में देश के किसी भी हिस्से की यात्रा कर सकते हैं और इसका खर्च सरकार से क्लेम कर सकते हैं।

LTC Claim के लिए क्या करें?

इसके लिए आपको अपने commanding officer को एक letter देना होता है, जिसे prior sanction letter कहते हैं। LTC claim के लिए वही दस्तावेज़ जमा करने होते हैं जो आप flight ticket claim के लिए करते हैं। इनमें शामिल हैं:

  1. Contingent Bill
  2. DoPT Letter for LTC Claim
  3. Own Arrangement Form

इन दस्तावेज़ों में आपकी यात्रा की सारी जानकारी, जैसे कि यात्रा की तारीखें, आपका Rank, Name, Trade, Unit, और खर्च की राशि आदि शामिल होती हैं।

कुछ महत्वपूर्ण बातें

  1. LTC claim करने के लिए आप अपने pay grade के अनुसार अधिकतम 10 दिनों का ही claim कर सकते हैं।
  2. आपको यात्रा करने के 6 महीनों के भीतर ही यह claim करना होता है।
  3. छुट्टियों पर जाने से पहले ही एक letter अपने commanding officer को submit कर दें, ताकि claim में कोई समस्या न हो।

Booking कहां से करें?

आप अपनी flight/train, hotel या transfers कहीं से भी book कर सकते हैं और कोई restriction नहीं है कि आपको authorized travel agencies से ही booking करनी है। आपको अपने entitlement के अनुसार यह claim मिल जाएगा। इसके अलावा, udChalo एक ऐसा travel portal है जो फौजियों के holiday को claim करवाने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध कराता है और आपका काम आसान बनाता है।

निष्कर्ष

LTC claim के बारे में यह जानकारी अमरजीत जैसे कई फौजियों के लिए महत्वपूर्ण है। आप sarkar द्वारा दिए गए LTC benefits का लाभ उठाकर अपने परिवार के साथ हॉलिडे प्लान कर सकते है और सही दस्तावेज़ और प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से अपना पैसा क्लेम कर सकते है।

Poll - हमे बताये, क्या आपने अपने family holiday के लिए LTC का क्लेम किया है।

हम उम्मीद करते हैं कि ये जानकारी आपके लिए useful रही होगी। अगली मुलाकात तक।

 

Jai Hind!



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

Travel
फ्लाइट डिले? फौजियों के लिए ये कवर बनाएगा सफर आसान
5009
4.4
Travel
Delayed Flight के बारे में Airlines कभी नहीं बताएंगी ये Secrets
4895
4.5
Travel
वीरता की अलमारी खोलने वाले Indian Armed Forces Museums
4964
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!