logo
search_icon

Dealer Vs. Online: Motor Insurance

2563 Views

Dealer की सुविधाओं या Online की saving का लाभ, आपके लिए कौनसा है Best Motor insurance option?  

जब आप एक नया vehicle खरीदने का सोचते हैं, तो excitement का level अलग ही होता है सही model, चमकती हुई paint, और वो feeling जब आप पहली बार उसे drive करेंगे! लेकिन इस excitement में अक्सर एक चीज़ overlooked रह जाती है insurance। नई vehicle के साथ insurance लेने का काम आमतौर पर dealer के हवाले कर दिया जाता है, क्योंकि ये सबसे आसान option लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, कि ये comfort आपको long term में महंगा पड़ सकता है? क्या dealer से लिया गया insurance वाकई सबसे अच्छा deal है, या आप online platforms पर बेहतर options ढूंढ सकते हैं? Let’s find out!लेकिन जैसे ही renewal का समय आता है, सवाल उठने लगते हैं, Market में कितने options हैं? Dealer से insurance और online comparison websites में क्या फर्क है? क्या premiums समान हैं? क्या dealer के बाहर से insurance खरीदने पर cashless claims नहीं मिलेंगे? 

अगर ये सवाल आपके मन में हैं, तो आप सही जगह पर हैं। इस article में हम dealer से insurance खरीदने और online comparison websites के बीच के अंतर को जानेंगे। 

COVID के बाद से digital options को अपनाने की दर लगातार बढ़ रही है, क्योंकि अधिकतर लोग अब online options और products को देखना ज्यादा convenient समझते हैं। भारत में, 2022 में internet users की संख्या लगभग 800 million पहुंच गई, जिससे online खरीदारी में 50% की वृद्धि हुई। येी trend insurance market में भी देखे जा रहे हैं, जहाँ अधिकतर customer online platforms का use कर रहे हैं ताकि वे product pricing को check और compare कर सकें। 

Motor insurance भी इससे अछूता नहीं है, लगभग 67% customers अब agents की बजाय online insurance खरीदना पसंद कर रहे हैं। इस बढ़ती प्रवृत्ति के पीछे कई कारण हैं, जैसे

Competitive Pricing: Online platforms पर अक्सर better और competitive premiums मिलते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, online purchase करने वाले customer को आमतौर पर 10-15% तक की बचत होती है। 

Insurers के बीच choice की सुविधा: Customer आसानी से multiple insurers की policies की comparison कर सकते हैं। भारतीय insurance market में 30 से अधिक सामान्य insurance company हैं, जो customers को multiple options प्रदान करती हैं। 

Zero Paper Work: Digital insurance के कारण अब paperwork की requirement नहीं होती, जिससे purchasing की process fast और simple हो गई है। 

Claims को File करने में आसानी: Online platforms पर claims filing process simple और transparent है। एक study के अनुसार, 70% CUSTOMER online claims filing को आसान मानते हैं। 

24x7 Support: Maximum online platforms 24x7 customer support प्रदान करते हैं, जिससे customers को किसी भी issues का solution immediately मिल जाता है। 

Conclusion: सोच-समझकर करें फैसला 

Dealer insurance आपकी vehicle खरीदारी को एक package deal की तरह feel करा सकता है, लेकिन ये ज़रूरी नहीं कि ये हमेशा best deal हो। Online options आज अधिक popular हो रहे हैं, क्योंकि वे आपको ज्यादा freedom, flexibility और savings देते हैं। Insurance एक long-term financial commitment है, इसलिए सही comparison और informed decision-making से ही आप सबसे बेहतर option चुन सकते हैं। 

Next time जब आप vehicle insurance के बारे में सोचें, तो खुद से ये सवाल जरूर पूछें: "क्या मैं convenience के लिए ज्यादा pay कर रहा हूँ, या online smart choice लेकर पैसे बचा सकता हूँ?" 

ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिए FaujiBeats Channel के साथ।    

 

जय हिंद!  

आप Faujibeats को Facebook पर भी follow कर सकते हैं – यहाँ click करे।  

 



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

Finance
8th Pay Commission For Pension 2026: पूर्व सैनिकों की पेंशन, सैलरी और OROP में कितना होगा फायदा?
6500
4.5
Finance
अब OTT subscriptions, SIP और बिल पेमेंट में अपने आप पैसा नहीं कटेगा! RBI का नया e-mandate समझिए
7900
4.5
Finance
Income Tax Act 2025 Explained: नए नियम, टैक्स स्लैब और बड़े बदलाव
7500
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!