क्या आपको पता है कि आपकी driving habits सिर्फ आपके safety को ही नहीं, बल्कि आपके motor insurance premiums को भी influence करती हैं?
आपकी speed से लेकर आपके parking habits तक, insurance companies आपके हर एक driving habit को ध्यान में रखती हैं ताकि आपके risk level का analysis किया जा सके। इस blog में हम जानेंगे कि कैसे ये habits आपके premiums पर असर डालती हैं और इसे कुछ interesting facts और figures के साथ समझेंगे।
Speeding यानी speed limits से ऊपर ड्राइव करना एक risky habit मानी जाती है, और इसी वजह से insurance companies इसे high-risk driving मानती हैं। अगर आप अक्सर speeding करते हैं, तो आपका premium बढ़ सकता है, क्योंकि insurance providers आपको अधिक संभावित जोखिम वाले driver की category में रखते हैं।
भारत में motor insurance companies आमतौर पर driver के driving record,speed violations, और अन्य reasons के आधार पर premium को तय करती हैं, लेकिन यह तय करना कि premium कितने बढ़ सकते हैं, अलग-अलग company और local laws पर depend करता है। तो, अगर आप speed limits का पालन करें, तो आप न सिर्फ fuel बचाते हैं, बल्कि insurance premium में भी savings कर सकते हैं।
आप एक साल में जितने kms drive करते हैं, वो आपके insurance rates को काफी influence करता है। कम kms drive करने वालों को insurance companies कम risky मानती हैं। अगर आपकी driving कम होती है, तो आप low-mileage discount के लिए eligible हो सकते हैं।
Low-mileage drivers का premium high-mileage drivers की तुलना में 10-15% तक कम हो सकता है। एक study में पाया गया कि जो drivers yearly 15,000 kms से ज्यादा drive करते हैं, उनका premium उन लोगों से 12% तक ज्यादा था, जो कम drive करते हैं। ये local laws की requirements के अनुसार state to state vary हो सकते हैं।
Aggressive driving जैसे tailgating, rapid acceleration और sudden braking से ना सिर्फ accident के chances बढ़ते हैं, बल्कि ये insurance providers के लिए high-risk signal भी देता है। साथ ही, frequent claims की वजह से आपका premium भी बढ़ सकता है। एक study के अनुसार, aggressive driving approx.. 56% fatal crashes में contribute करती है। Aggressive driving से बचकर न केवल आप अपनी safety को बेहतर बना सकते हैं बल्कि अपने claims history को भी clean रख सकते हैं, जिससे premium कम हो सकता है।
यदि आप frequently claims करते हैं, तो यह आपके insurance premium को 20-40% तक बढ़ा सकता है। इसके अलावा, यदि आपके पास at-fault accidents history है, तो यह आपके premium को और भी ज्यादा, यानी 85% तक बढ़ा सकता है। इसका मतलब ये है कि बार-बार claims करने और accidents में दोषी पाए जाने से न केवल आपकी insurance लागत बढ़ती है, बल्कि आपको future में higher premium cost का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए, सुरक्षित driving करना और accidents से बचना आपके financial planning के लिए बहुत important है।
आपकी vehicle की regular parking location भी आपके premium को प्रभावित करती है। ऐसी जगहों पर park करना जहां security है, जैसे कि garage, आपके premium को कम कर सकता है, क्योंकि public lots या road पर park की गई cars के मुकाबले theft और damage की chances कम होती है।Garages में parked vehicles का premium उन cars की तुलना में 5-10% कम हो सकता है जो street पर parked होती हैं।
Distracted driving एक बड़ी issue बन गई है, और mobile phone usage के कारण accidents बढ़ रहे हैं। Distracted driving violation आपके premiums को तेजी से बढ़ा सकता है, क्योंकि ये high-risk indicator माना जाता है। हर साल लगभग 1.4 million लोग अपने mobile phone की लत के कारण driving करते समय मौत के घाट उतर जाते हैं। भारत में, 2010 में लगभग 1.35 लाख लोग road accident के कारण मारे गए, जो कि world में road accident में होने वाली deaths का लगभग 10% है। ये आंकड़े दुनिया में सबसे अधिक हैं। एक distracted driving challan से आपके premium में 20-30% की बढ़ोतरी हो सकती है।
Driving के दौरान पूरी तरह focus करना न केवल safety के लिए जरूरी है, बल्कि इससे आपके premiums भी कम हो सकते हैं।
अगर आप एक older vehicle drive करते हैं, तो आपके premiums अक्सर कम हो सकते हैं, क्योंकि इनकी market value कम होती है। हालांकि, अगर vehicle में safety features नहीं हैं या breakdowns की chances ज्यादा है, तो premiums में बढ़ोतरी हो सकती है।
New cars को insure करना पुराने models की तुलना में 20% अधिक महंगा हो सकता है।
Safety features वाले vehicles को premiums में discounts मिल सकते हैं।
Older cars जिनमें modern safety features नहीं हैं, उनमें maintenance और repair की लागत ज्यादा हो सकती है, जिससे premiums भी बढ़ सकते हैं।
आपके driving habits का आपके motor insurance premiums पर सीधा असर पड़ता है। अगर आप speed limits का पालन करें, aggressive maneuvers से बचें और distractions से दूर रहें, तो आप न केवल safety को बढ़ा सकते हैं, बल्कि insurance costs में भी बचत कर सकते हैं। Secured parking, mileage tracking और telematics का उपयोग करने से भी premiums को कम करने में मदद मिलती है। याद रखें, safe driving को insurance companies reward करती हैं not just premiums में, बल्कि peace of mind के साथ जो एक responsible driver बनने से मिलता है।
ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिए FaujiBeats Channel के साथ।
जय हिंद!
आप Faujibeats को Instagram और Facebook पर भी follow कर सकते हैं – यहाँ click करे।


