क्या आपने कभी सुबह-सुबह अपने शहर की सड़कों पर खाकी यूनिफ़ॉर्म में सजे युवा कैडेट्स को झंडा लेकर मार्च करते देखा है? आँखों में अनुशासन, दिल में जोश, और चेहरे पर गर्व!
यही हैं हमारे NCC कैडेट्स जो सिर्फ परेड या कैंप तक सीमित नहीं, बल्कि हर उस जगह पर नज़र आते हैं जहाँ देश को सेवा की ज़रूरत होती है। चाहे बाढ़-पीड़ित इलाकों में राहत पहुँचाना हो, गाँवों में स्वच्छता अभियान चलाना, पेड़ लगाना, या स्कूलों-कॉलजों में देश भक्ति के गीत गाना. NCC युवाओं की वही ताक़त है जो एक साथ सेवा, अनुशासन और नेतृत्व का उदाहरण बनती है।
हर साल नवंबर के चौथे रविवार को जब हम “NCC Day” मनाते हैं, तो यह दिन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उन हज़ारों युवाओं की मेहनत और संकल्प का उत्सव है जो “एकता और अनुशासन” को सिर्फ बोलते नहीं, जीते हैं।
नेशनल कैडेट कॉर्प्स (National Cadet Corps) भारत का सबसे बड़ा युवा संगठन है, जो युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति के संस्कार सिखाता है। 1948 में स्थापित NCC का आदर्श वाक्य है: “एकता और अनुशासन” (Unity and Discipline)
यह संगठन स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण, टीम भावना, आत्म-विश्वास और नागरिक जिम्मेदारी की शिक्षा देता है। यह वही मंच है जहाँ युवा सीखते हैं:
NCC दिवस हर साल नवंबर महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है।यानि की इस साल यह मनाया जायेगा 23rd नवम्बर को। यह परंपरा 1948 में NCC की पहली इकाइयों की स्थापना की स्मृति में शुरू हुई थी। इस दिन देशभर के NCC कैडेट्स अपने-अपने क्षेत्रों में परेड, समाज सेवी अभियानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ज़रिए NCC की भावना को प्रदर्शित करते हैं।
NCC दिवस पर देशभर में कईं कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कैडेट्स अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करते हैं।
रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और साइबर सुरक्षा कार्यशालाएँ आयोजित की जाती हैं।
देशभक्ति गीत, नाटक और निबंध प्रतियोगिताओं के ज़रिए युवाओं में राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाया जाता है।
NCC के कैडेट्स कई बार आपदा राहत, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
NCC Special Entry Scheme भारतीय सेना द्वारा साल में दो बार आयोजित की जाने वाली एक विशेष भर्ती प्रक्रिया है, जो खास तौर पर NCC ‘C’ सर्टिफिकेट रखने वाले युवाओं लड़कियों और लड़कों को बिना UPSC परीक्षा दिए सीधे SSB इंटरव्यू का मौका देती है भारतीय सशस्त्र बलों के युवा विंग, National Cadet Corps (NCC) के माध्यम से तैयार हुए उम्मीदवार इस स्कीम के तहत Officers Training Academy (OTA), चेन्नई में ट्रेनिंग पाने का अवसर हासिल कर सकते हैं।
नेतृत्व, अनुशासन और फौजी मूल्यों को बढ़ावा देने वाली NCC न सिर्फ युवाओं में आत्मविश्वास जगाती है, बल्कि उन्हें भारतीय सेना में Officer बनने का एक मजबूत, सरल और विशेष मार्ग भी प्रदान करती है।
NCC सिर्फ़ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जीवन पाठशाला है जहाँ हर छात्र-छात्रा अनुशासन, समय प्रबंधन और नेतृत्व की कला सीखता है। आज भारत जिन युवाओं के कंधों पर आगे बढ़ रहा है, उनमें बड़ी संख्या NCC कैडेट्स की है:
डिजिटल युग में जहाँ युवा दिशा ढूंढ रहे हैं, वहाँ NCC उन्हें एक स्पष्ट रास्ता दिखाता है: सेवा, अनुशासन और नेतृत्व का। NCC हमें सिखाता है कि एक सच्चे नागरिक का कर्तव्य सिर्फ़ अधिकारों की मांग करना नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को भी निभाना है।
जब कोई कैडेट मैदान में मार्च करता है, या गाँव में स्वच्छता अभियान चलाता है तो वह सिर्फ NCC का प्रतिनिधि नहीं, बल्कि भारत के उज्जवल भविष्य का प्रतीक होता है।
FaujiBeats सलाम करता है NCC को जो हमें एकजुट रखता है, प्रेरित करता है, और याद दिलाता है कि “एकता और अनुशासन” केवल नारे नहीं, बल्कि जीने का सलीका हैं।
जय हिन्द!
Fauji Aspirants 
Fauji Aspirants 
Fauji Aspirants 