PAN कार्ड हर भारतीय के लिए एक ज़रूरी पहचान दस्तावेज है। इससे आपकी आय (income), बैंकिंग लेन-देन, निवेश और टैक्स से जुड़ी सभी जानकारी जुड़ी रहती है। फौजी, वेटरन और उनके परिवारों के लिए PAN की सुरक्षा और भी ज़रूरी है, क्योंकि कई बार स्कैमर्स ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं जो ड्यूटी पर रहते हैं या जिनकी डिजिटल पहुंच सीमित होती है।
कई महीनों से PAN कार्ड के गलत इस्तेमाल के मामले बढ़े हैं। फ्रॉड करने वाले लोग चोरी किए गए PAN विवरण से बैंक खाते खुलवा रहे हैं, लोन ले रहे हैं, क्रेडिट कार्ड बनवा रहे हैं और अवैध लेन-देन कर रहे हैं। एक नई तरह की ठगी में फर्जी ईमेल भेजे जा रहे हैं जिसमें “PAN 2.0” कार्ड का दावा किया जा रहा है। ऐसा कोई कार्ड मौजूद नहीं है। इसका उद्देश्य सिर्फ आपकी महत्वपूर्ण जानकारी चुराना है।
आइये देखते हैं कि PAN कार्ड फ्रॉड क्या है, कैसे पता लगाएं कि आपका PAN misuse हो रहा है, इसकी शिकायत कैसे करें और किन सावधानियों से आप सुरक्षित रह सकते हैं।
PAN कार्ड फ्रॉड तब होता है जब कोई व्यक्ति आपके PAN का गलत इस्तेमाल वित्तीय या गैर-कानूनी गतिविधियों में करता है। ऐसा होने पर:
इससे आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानी भी हो सकती है।
सबसे आसान तरीका है कि आप नियमित रूप से अपना क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें।
रिपोर्ट में देखें कि कोई अनजान लोन, क्रेडिट कार्ड एप्लिकेशन या अचानक बढ़ी inquiries तो नहीं हैं।
इसके अलावा अपने बैंक स्टेटमेंट, खाते की गतिविधि और Form 26AS को भी समय-समय पर जांचते रहें।
अगर आपको शक हो तो तुरंत ये कदम उठाएं:
अगर आपके नाम पर लोन या बड़े लेन-देन हुए हों, तो:
समय पर शिकायत करना सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
सतर्क रहना ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।
PAN का गलत इस्तेमाल किसी के साथ भी हो सकता है। जानकारी, जागरूकता और समय पर की गई जांच और शिकायत आपको आर्थिक और कानूनी परेशानियों से बचा सकती है।
ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहे FaujiBeats के साथ!
जय हिंद!
Tech
Tech
Tech