देश की सेवा करने वाले सैनिकों के परिवारों का सम्मान और पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से RMEWF (Raksha Mantri Ex-Servicemen Welfare Fund) के तहत एक विशेष योजना चलाई जा रही है, जिसमें एक्स-सर्विसमेन (ESM) की विधवाओं को वोकशनल ट्रेनिंग के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
इस योजना का मकसद है कि सैनिकों की विधवाएं स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें और अपने जीवन को स्थिर दिशा दे सकें।
योजना क्या है?
RMEWF, एक्स-सर्विसमेन की विधवाओं को उनकी शिक्षा और योग्यता के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त वोकशनल ट्रेनिंग कोर्स में दाखिला लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पात्र लाभार्थी को ₹20,000 तक की वन-टाइम फाइनेंशियल असिस्टेंस दी जाती है।
ट्रेनिंग कहां से कर सकते हैं?
विधवाएं अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार निम्न संस्थानों से ट्रेनिंग ले सकती हैं:
- राज्या सैनिक बोर्ड / ज़ोनल सैनिक बोर्ड द्वारा संचालित संस्थान
- आईटीआई (Industrial Training Institute)
- प्रतिष्ठित प्राइवेट संस्थान जैसे NIIT आदि
- राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वोकशनल ट्रेनिंग सेंटर्स
- शर्त यह है कि संस्थान मान्यता प्राप्त और विश्वसनीय होना चाहिए।
लाभ क्या मिलेगा?
- ₹20,000 तक की आर्थिक सहायता
- यह एक बार (वन-टाइम ग्रांट) दी जाती है
- राशि ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद प्रदान की जाती है
- यह सहायता विधवा को रोजगार या स्वरोजगार शुरू करने में मदद करती है।
पात्रता
आवेदन करने के लिए निम्न शर्तें पूरी होनी चाहिए:
- आवेदक एक्स-सर्विसमेन की विधवा हो।
- सैनिक की रैंक हवलदार या उसके समकक्ष तक होनी चाहिए।
- वोकशनल ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की हो।
- संबंधित ज़िला सैनिक बोर्ड (ZSB) द्वारा अनुशंसा प्राप्त हो।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाता है:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://ksb.gov.in/
- होमपेज पर “Register” पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करें।
- फोटो अपलोड करें और “Save” पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे गए एक्टिवेशन लिंक से अकाउंट एक्टिवेट करें।
- यूजरनेम, पासवर्ड और वेरिफिकेशन कोड डालकर लॉगिन करें।
- संबंधित स्कीम चुनें और आवेदन फॉर्म भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें (ZSWO द्वारा सत्यापित)।
- ऑनलाइन आवेदन के बाद ZSWO द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है। सत्यापन के पश्चात आवेदन को राज्या सैनिक बोर्ड के माध्यम से केंद्रीय सैनिक बोर्ड (KSB) को भेजा जाता है।
KSB में प्रोसेसिंग कैसे होती है?
- आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित सेक्शन द्वारा जांच की जाती है।
- JD (Welfare) की स्वीकृति के लिए सूची प्रस्तुत की जाती है।
- आमतौर पर तिमाही आधार पर स्वीकृति और सैंक्शन जारी होते हैं।
भुगतान प्रक्रिया
- स्वीकृति मिलने के बाद वेलफेयर डिपार्टमेंट भुगतान प्रक्रिया शुरू करता है।
- बैंक डिटेल (Service Number, नाम, IFSC, Account Number) की पुष्टि की जाती है।
- राशि सीधे ECS के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें?
- ksb.gov.in पोर्टल पर जाएं।
- “Status of Application” पर क्लिक करें।
- DAK ID और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
- “Search” पर क्लिक कर स्टेटस देखें।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज ZSWO द्वारा सत्यापित होने चाहिए:
- सर्विस डिस्चार्ज सर्टिफिकेट / बुक
- विधवा आई-कार्ड की कॉपी
- ट्रेनिंग पूरा होने का प्रमाण पत्र
- ZSWO प्रमाण पत्र कि ट्रेनिंग के बाद लाभार्थी रोजगार में है
- बैंक खाता विवरण (PNB या SBI) और IFSC कोड
योजना का महत्व
यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम है। वोकशनल ट्रेनिंग के जरिए विधवाएं सम्मानजनक रोजगार पा सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सशक्त बना सकती हैं।
रक्षा परिवारों के लिए यह एक सहायक पहल है, जो सेवा के बाद भी सैनिक परिवारों के साथ खड़े रहने का संदेश देती है।
ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहे FaujiBeats के साथ!
जय हिन्द!