आज 15 अक्टूबर है, विश्व छात्र दिवस (World Students’ Day) वह दिन जब हम भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को याद करते हैं। डॉ. कलाम हमेशा कहते थे कि शिक्षा सिर्फ़ किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का साधन है। उनके लिए सच्ची शिक्षा वह थी जो बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना जगाए।
अब सोचिए, अगर यही मूल्य बचपन से ही बच्चों में डाले जाएँ, तो वे न सिर्फ़ पढ़ाई में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। उसके लिए AISSEE (All India Sainik Schools Entrance Examination) आपके बच्चे के लिए एक शानदार अवसर है।
खासकर फौजी परिवारों के लिए यह मौका है अपने बच्चों को उस माहौल से जोड़ने का, जहाँ वे मिलिट्री स्टाइल जीवनशैली के अनुभव के साथ पढ़ाई में मेरिट हासिल कर सकते हैं; ठीक वैसे ही जैसे डॉ. कलाम ने हमेशा एक अनुशासित और प्रगतिशील भारत का सपना देखा था।
जी हाँ AISSEE 2026 के माध्यम से देश भर के Sainik Schools में Class VI और Class IX में दाखिला लिया जा सकता है। यह परीक्षा National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है और इसमें Multiple Choice Questions (MCQs) की परीक्षा के माध्यम से बच्चों का मूल्यांकन किया जाता है। इन स्कूलों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को NDA और अन्य officer training academies के लिए तैयार करना है।
परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित होगी। Admit Card NTA की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। परिणाम परीक्षा के 4–6 सप्ताह बाद घोषित होंगे।
आयु सीमा (31 मार्च 2026 तक):
नोट: Class VI में लड़कियां सभी स्कूलों में आवेदन कर सकती हैं। Class IX के लिए केवल उन स्कूलों में जहां seats उपलब्ध हों।
Class VI (300 अंक, 125 प्रश्न, 150 मिनट):
Class IX (400 अंक, 150 प्रश्न, 180 मिनट):
Detailed syllabus PDFs NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
NTA Sainik School Society
नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, मोबाइल, ईमेल और ID (Aadhaar/School ID/Passport)
पता, लिंग, वर्ग (SC/ST/OBC-NCL/fauji), स्कूल, Class VI/IX, और 4 परीक्षा शहरचुनें
पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ की अंगुली का निशान, जन्मप्रमाण पत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र, सेवा प्रमाण पत्र (fauji/ex-servicemen), स्कूल प्रमाण पत्र (नए स्कूलों के लिए)
Debit/Credit कार्ड, Net banking, UPI
विवरण ठीक से भरें, डाउनलोड करें और पुष्टि रखें
2–4 नवंबर 2025
ऐसे और आर्टिकल्स, जानकारी और अपडेट्स के लिए FaujiBeats के साथ जुड़े रहें।
जय हिंद!
Fauji Aspirants 
Fauji Aspirants 
Fauji Aspirants 