2024-25 ke लिए Application process शुरू है और last day है 30 NOV 2024 (लिंक निचे है)।
सशस्त्र बलों के जवानों की service conditions बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण होती हैं। खासतौर पर lower ranks के जवान young age में रिटायर हो जाते हैं और उनकी pension सीमित होती है। उनके ऊपर घरेलू जिम्मेदारियों का भी भार होता है। अधिकतर जवान साधारण या गरीब background से आते हैं, जिससे उनके बच्चों की higher education, खासकर technical और professional studies को finance करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, anti-terrorism operations में बढ़ती शहादतों के कारण कई विधवाएं और बच्चे पीछे रह जाते हैं, जिन्हें moral और financial support की जरूरत होती है। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, पूर्व सैनिकों (ESM) और उनके dependents की welfare को प्रधानमंत्री जी ने एक Key Result Area के रूप में शामिल किया है।
प्रधानमंत्री Scholarship योजना (PMSS) को 2006-07 से शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य Ex-Servicemen/Ex-Coast Guard personnel और उनकी widows के dependent wards को higher technical और professional education के लिए प्रोत्साहित करना है। Kendriya Sainik Board इस योजना को Ministry of Defence (Department of Ex-servicemen Welfare) के तहत लागू करता है और इसे National Defence Fund से finance किया जाता है, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा manage किया जाता है।
इस योजना का main purpose Ex-servicemen/Ex-Coast Guard personnel और उनकी widows के dependent wards को professional/technical courses के लिए scholarship प्रदान करना है। यह योजना केवल below officer rank के personnel के लिए है (officers के लिए केवल category 1 से 5 तक शामिल हैं)।
2015-16 से लेकर 2020-21 तक, हर साल विभिन्न वित्तीय वर्षों में Scholorship का वितरण हुआ है। हर वर्ष के आंकड़े निम्नलिखित हैं:
2015-16 (वित्तीय वर्ष 2016-17):
2016-17 (वित्तीय वर्ष 2017-18):
2017-18 (वित्तीय वर्ष 2018-19):
2018-19 (वित्तीय वर्ष 2019-20):
2019-20 (वित्तीय वर्ष 2020-21):
2020-21 (वित्तीय वर्ष 2021-22):
आवेदन ऑनलाइन भरा जाता है और इसमें आवश्यक documents को scan करके अपलोड किया जाता है। आवेदन के सफलतापूर्वक जमा होने के बाद, ZSB और RSB द्वारा जाँच की जाती है और फिर Kendriya Sainik Board द्वारा अंतिम प्रोसेसिंग की जाती है।2024-25 ke लिए Application process शुरू है और last day है 30 NOV 2024.
Scholarship का renewal हर साल ऑनलाइन ही किया जाता है, और विद्यार्थी को पिछले academic year में कम से कम 50% marks हासिल करने होते हैं। Re-appeared या failed cases renewal के लिए eligible नहीं होते।
प्रधानमंत्री Scholarship योजना उन परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता है, जो देश की सुरक्षा में अपनी जान की बाजी लगाने वाले जवानों के परिवार हैं। इस योजना से न केवल आर्थिक मदद मिलती है, बल्कि यह उनके बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित भी करती है।
ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिए FaujiBeats के साथ।
जय हिंद!
आप Faujibeats को Instagram पर भी follow कर सकते हैं – यहाँ click करे।


