logo
search_icon

Court Order - Local agent के through tax filing करने पर ये हो सकता है।

3217 Views

Kerala High Court ने एक याचिका को खारिज करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि अगर कोई taxpayer अपने Email address को update नहीं करता है, तो वह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के उल्लंघन का दावा नहीं कर सकता।

{Subscribe to our WhatsApp Channel}

क्या है मामला?

Lakeshore Hospital, जो कि एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है, के CFO का Email पता Income Tax Department को official communication के लिए दिया गया था। AY 2022-2023 के लिए, इनकी Assessment को CASS (Computer-Assisted Scrutiny Selection) के तहत पूरी तरह से जांच के लिए चुना गया।

मुख्य घटनाएँ

  1. Notice और जवाब: आयकर विभाग ने Section 143(2) और 142(1) के तहत Notice जारी किए, जो की CFO के Email address पर भेजे गए थे लेकिन CFO के इस्तीफे के बाद, उनके Email पर भेजे गए Notice को अस्पताल तक पहुंचाना संभव नहीं था।
  2. समय सीमा का उल्लंघन: CFO के इस्तीफे के बाद, कंपनी ने उनका Email पता Update नहीं किया, जिसके कारण विभाग के Notice का जवाब नहीं दिया जा सका।
  3. प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन?: याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि उन्हें Notice नहीं मिला लेकिन अदालत ने पाया कि गलती याचिकाकर्ता की थी, क्योंकि उन्होंने Email address Update नहीं किया था।

अदालत का फैसला

Justice Murali Purushothaman ने यह देखा कि जब गलती याचिकाकर्ता की है, तो वे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के उल्लंघन का दावा नहीं कर सकते। अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया।

Fauji family के लिए सलाह

Fauji family members में कई लोग अपने tax filing के लिए local agents का सहारा लेते हैं। ये local agents अपना phone number और email ID इस्तेमाल करके filing कर देते हैं। इस तरह से fauji family members को tax filing में आसानी तो होती है, लेकिन इसके  नुकसान भी हैं।

अगर Income Tax Department कोई भी ज़रूरी जानकारी भेजता है, तो वो directly agent के पास जाएगी, आपके पास नहीं। अगर आपने ये information miss कर दी, तो इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी, ना कि local agent की।

इसलिए, ये ज़रूरी है कि आप अपने personal phone number और email ID को Income Tax records में update करें। अगर आप tax filing के लिए agent की मदद ले रहे हैं, तो उनसे ये request करें कि filing के time आपके ही contact details इस्तेमाल करें। इससे आपको Income Tax Department से आने वाले सारे updates और notifications directly मिलेंगे, और आप किसी भी ज़रूरी जानकारी को miss नहीं करेंगे।

Read court order

हम उम्मीद करते हैं कि ये जानकारी आपके लिए useful रही होगी। अगली मुलाकात तक।

 

Jai Hind! 


udChalo, Income Tax Department द्वारा tax return file करने के लिए अधिकृत है।आज ही अपना ITR फाइल करे

Subscribe to our WhatsApp Channel



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

Finance
8th Pay Commission For Pension 2026: पूर्व सैनिकों की पेंशन, सैलरी और OROP में कितना होगा फायदा?
6500
4.5
Finance
अब OTT subscriptions, SIP और बिल पेमेंट में अपने आप पैसा नहीं कटेगा! RBI का नया e-mandate समझिए
7900
4.5
Finance
Income Tax Act 2025 Explained: नए नियम, टैक्स स्लैब और बड़े बदलाव
7500
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!