Income Tax Department ने लोगों को alert किया है कि वो tax refund scams का शिकार न बनें। ये scams आमतौर पर phone calls या pop-up notifications के रूप में आते हैं, जहां ये दावा किया जाता है कि आप tax refund के eligible हैं। Taxpayers को सलाह दी गई है कि किसी भी communication को verify करें, खासकर अगर वो Income Tax Department से related हो। अक्सर fake messages में कहा जाता है कि आप tax refund के लिए eligible हैं और आपको अपने bank details verify करने के लिए कहा जाता है। याद रखें, Income Tax Department कभी भी email के जरिए personal information नहीं मांगता। वो आपसे PIN numbers, passwords, या credit cards, banks या अन्य financial accounts की information नहीं मांगता।
Email के साथ आने वाले attachments को कभी भी open न करें, क्योंकि इनमें malicious codes हो सकते हैं जो आपके computer/mobile को infect कर सकते हैं। किसी भी suspicious email या phishing website पर links को click न करें। अगर आप किसी ऐसे link पर click कर देते हैं, तो कभी भी confidential information जैसे कि bank account, credit card details, आदि enter न करें।
अगर आपको कोई suspicious email मिलता है या किसी website पर ऐसा content दिखाई देता है जो Income Tax Department की तरह दिखता है, तो उस email या website URL को webmanager@incometax.gov.in पर forward कर दें। इसकी एक copy incident@certin.org.in पर भी भेजी जा सकती है।
Email को Income Tax Department को forward करने के बाद, उस message को delete कर दें। अगर आपको कोई phishing email मिलता है जो Income Tax Department से related नहीं है, तो उसे incident@certin.org.in पर forward करें।
कभी भी message से link को copy करके browser में paste न करें, क्योंकि phishers असली दिखने वाले links बनाते हैं जो आपको अलग websites पर भेज सकते हैं। कुछ phishing emails में ऐसा software होता है जो आपके computer को नुकसान पहुंचा सकता है या आपके internet activities पर नजर रख सकता है। हमेशा anti-virus software, anti-spyware और firewall का use करें, और इन्हें updated रखें।
ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिए FaujiBeats के साथ।
जय हिंद!


