logo
search_icon

Real Story 2 - Retd. Hav Uttam Singh को नहीं पता था कि TDS Refund भी मिल सकता है!

3141 Views

Background of Retd. Hav Uttam Singh

Retd. Hav Uttam Singh ने Indian Army से retire होकर DSC join किया और NDA Khadakwasla में posted हैं और हमेशा अपनी duty को पहले रखते हैं। उन्होंने अपने 18 साल के army career में कभी tax return file नहीं किया था।

उन्हें अपनी salary slip देखने का भी समय निकालना मुश्किल होता था और अपनी salary से जो TDS कटता था, उन्हें लगता था कि यह सरकार का tax है। उन्होंने कभी इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया कि tax return में वे इस TDS का legitimate refund भी ले सकते हैं।

फिर क्या हुआ?

एक दिन, udChalo ने NDA में Income Tax filing के लिए Helpdesk लगाया और यह Helpdesk उनके gate के पास ही था। एक दिन duty के बाद वे Helpdesk पर चले गए और उन्होंने udChalo के employee Pranay से बात की, तो पता चला कि income tax return file करना कितना ज़रूरी है। Pranay ने उन्हें यह भी समझाया कि salary से TDS काटा जाता है और अगर ज्यादा TDS कट गया है तो हम return file करके उसका refund ले सकते हैं। क्योंकि Uttam Singh की salary taxable income से कुछ ही ज्यादा थी और उनका पूरे साल में ₹26148 TDS कटा था, जो कि हर महीने करके कटता था, उन्होंने कभी ध्यान ही नहीं दिया था। Pranay की बात सुनकर, Uttam Singh ने income tax return file करने का सोचा।

Retd. Hav Uttam Singh का Form 16

Pranay ने उनका form 16 देखा और उनके details लेकर उनके income tax return से आने वाले refund के बारे में बताया। refund आएगा ये सुनकर वे भी आश्चर्यचकित थे और उन्होंने udChalo के through अपना tax return पहली बार file किया। 

कुछ हफ्तों बाद, Uttam Singh को एक email notification मिली कि उसका income tax return process हो गया है और उसका TDS refund उसके bank account में आ गया है। ₹26148 का amount इतना था कि उन्हें लगा उनकी lottery लग गई है।

उन्होंने रिफंड का क्या किया?

Refund मिलते ही, Uttam Singh ने सोचा कि अब कुछ special किया जाए। वे छुट्टियों पर भी जाने वाले थे और उन्होंने इस refund money का use करके flight tickets book की। अपने परिवार से मिलने की खुशी और excitement उनके दिल में थी। ट्रेन से उन्हें hometown पहुँचने में 2 दिन लगते थे, लेकिन अब वे अपने घर कुछ ही घंटों में पहुँच जाएँगे।

क्या आपने अपना Salary Slip चेक किया है?

ऐसे बहुत सारे fauji family के सदस्य हैं जिन्होंने udChalo से जीवन में पहली बार अपना tax return file किया।इनमें से कई लोग तो ऐसे थे जिनके PAN Card भी Aadhar से linked नहीं थे।

क्या आपने अपनी salary slip check की है? अगर आपका थोड़ा भी TDS कटा हो, तो udChalo की free service, 'Know Your Refund' से अपना tax refund जानें और अपना legitimate refund claim करें।

जय हिंद!


 



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

Finance
8th Pay Commission For Pension 2026: पूर्व सैनिकों की पेंशन, सैलरी और OROP में कितना होगा फायदा?
6500
4.5
Finance
अब OTT subscriptions, SIP और बिल पेमेंट में अपने आप पैसा नहीं कटेगा! RBI का नया e-mandate समझिए
7900
4.5
Finance
Income Tax Act 2025 Explained: नए नियम, टैक्स स्लैब और बड़े बदलाव
7500
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!