सोचिए, वो जगहें जहां सिर्फ जवानों के हौसले और जज्बे की कहानियां गूंजती थीं, अब आप खुद जाकर देख सकेंगे! भारतीय सेना ने फैसला लिया है कि अब आम लोग भी Siachen Glacier, Galwan Valley और Kargil जैसे दुर्गम और ऐतिहासिक जगहों पर जा सकेंगे। Chief of Army Staff (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने खुद इस बारे में घोषणा की।
उन्होंने कहा, “Jammu and Kashmir अब बदल चुका है। यहां की थीम अब "terrorism to tourism" हो चुकी है। और इस बदलाव में हमारी Army ने अहम भूमिका निभाई है।”
जनरल Dwivedi पुणे की Savitribai Phule Pune University में General BC Joshi Memorial Lecture Series के दौरान बोल रहे थे। उनका व्याख्यान का विषय था, 'Role and Contribution of Indian Army in Securing India's Growth Story'।
उन्होंने कहा, “Jammu and Kashmir में tourism का जबरदस्त potential है। यहां पिछले कुछ समय में travellers की संख्या काफी बढ़ी है। 48 areas को खास तौर पर tourism को बढ़ावा देने के लिए चुना गया है। अगर targeted तरीके से काम किया जाए, तो अगले पांच सालों में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या आसानी से दोगुनी हो सकती है।”
पर्यटन बढ़ाने के लिए Army पूरी तरह committed है। General Dwivedi ने बताया, “हम border areas में adventure activities को प्रमोट कर रहे हैं। साथ ही, tour organisers और operators को खास training दी जा रही है। Local लोगों को mountaineering जैसी skills सिखाने पर भी हमारा जोर है। Siachen Glacier की trek हो, Trans-Himalayan trek हो, या Uttarakhand की 'Soul of Steel' trek, सबके लिए नई opportunities खोल रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “अब हम battlefields जैसे Kargil और Galwan भी tourists के लिए खोल रहे हैं। यहां लोग आकर firsthand experience ले सकते हैं कि हमारे जवान किन परिस्थितियों में तैनात रहते हैं।”
अब जरा सोचिए, Siachen Glacier जो दुनिया का सबसे ऊंचा और ठंडा battlefield है, वहां आप भी जा सकेंगे! या Kargil, जिसने 1999 की India-Pakistan war देखी, और Galwan Valley, जहां 2020 में Indian और Chinese troops का clash हुआ था।
इतिहास को महसूस करना चाहते हैं? Indian Army की इस पहल के जरिए ये सपना अब हकीकत बनने वाला है। तो bags pack कर लीजिए, क्योंकि अब tourism का असली adventure शुरू होने वाला है!
ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिए FaujiBeats Channel के साथ।
जय हिंद!
आप Faujibeats को Instagram और Facebook पर भी follow कर सकते हैं – यहाँ click करे।

