मान लीजिए आप छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे हैं। महीनों बाद परिवार से मिलने का मौका मिला है। टिकट बुक है, बैग तैयार है, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचते ही सूचना मिलती है, “फ्लाइट चार घंटे लेट है।”
अब बस इंतज़ार। न ठीक से आराम, न ढंग का खाना, ऊपर से हर थोड़ी देर में फोन बजता है, “पापा, कब आ रहे हो?” ऐसी स्थिति में मन तो खिन्न होता ही है, पर साथ में खर्च भी बढ़ जाता है: खाना, टैक्सी, या कभी-कभी होटल में ठहरना।
और यहीं काम आता है ट्रिप डिले कवर (Trip Delay Cover), जो ऐसी अनचाही स्थितियों में आपके खर्चों को संभालने में मदद करता है।
“ट्रिप डिले” क्या है?
जब आपकी यात्रा तय समय पर शुरू नहीं होती या बीच में रुक जाती है, तो उसे ट्रिप डिले कहा जाता है।
हाल ही में FaujiBeats द्वारा किए गए एक छोटे से सर्वे में यह सामने आया कि यात्रा में देरी का अनुभव लगभग हर दूसरे फौजी ने किया है।
सर्वे के नतीजे कुछ यूं रहे:

जैसा की आप देख सकते हैं:
- 41% यात्रियों ने बताया कि उनकी फ्लाइट एक घंटे तक लेट हुई थी,
- 32% यात्रियों को 2 घंटे से ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ा,
- जबकि 27% यात्रियों की फ्लाइट 5 घंटे से भी ज़्यादा देरी से उड़ी।
मतलब साफ है, हर 10 में से लगभग 7 यात्रियों को किसी न किसी रूप में फ्लाइट डिले झेलनी पड़ी।
अब ऐसे में अगर आपके पास ट्रिप डिले कवर हो, तो यह इंतज़ार थोड़ा आसान और सुरक्षित बन जाता है।
ट्रिप डिले की कुछ कारन हो सकते हैं, जैसे:
- खराब मौसम के कारण फ्लाइट देर से उड़ान भरना
- ट्रेन का इंजन फेल होना
- या कनेक्टिंग फ्लाइट मिस होना
देरी के ये कारण आपके नियंत्रण में नहीं होते, लेकिन असर आप पर पड़ता है समय की हानि, तनाव और अनावश्यक खर्च।
ट्रिप डिले कवर क्या करता है?
सरल शब्दों में, यह एक यात्रा बीमा (Travel Insurance) का हिस्सा है, जो कहता है:
- अगर आपकी यात्रा तय समय से ज़्यादा देर हो जाए, तो उस दौरान हुए जरूरी खर्चों की भरपाई की जाएगी।
- मतलब अगर फ्लाइट या ट्रेन देर हो जाए और आपको खाने, ठहरने या टैक्सी आदि पर अतिरिक्त खर्च करना पड़े, तो बीमा कंपनी उसकी भरपाई करती है।
ट्रिप डिले कवर फौजियों के लिए क्यों ज़रूरी है?
- फौजियों की यात्राएँ अक्सर नियमित नहीं होतीं।
- कभी अचानक छुट्टी मिलती है, कभी पोस्टिंग बदल जाती है, तो कभी ट्रेनिंग से लौटना होता है।
- ऐसे में यात्रा में देरी हो जाना सामान्य बात है, लेकिन हर देरी खर्चा बढ़ा देती है।
- एक अच्छा ट्रिप डिले कवर सिर्फ फ्लाइट डिले ही नहीं, बल्कि कभी-कभी कई अन्य आपात (emergency) स्थितियों में भी आपकी मदद करता है जैसे किसी मजबूरी के कारण यात्रा अधूरी रह जाए तो सहयोग। या लंबे इंतज़ार के दौरान खाने, ठहरने या ट्रांसपोर्ट जैसे खर्चों में राहत।
ट्रिप डिले कवर कब शुरू और खत्म होता है?
- आपका ट्रिप डिले कवर आपकी यात्रा की शुरुआत की तारीख या पॉलिसी की प्रारंभ तिथि से सक्रिय हो जाता है, यानी जिस दिन से आपकी यात्रा शुरू होती है या बीमा लागू होता है।
- पॉलिसी खरीदने के बाद, यह जानकारी आपके पॉलिसी शेड्यूल पर स्पष्ट रूप से दी जाती है।
- यह कवर या तो आपकी पॉलिसी की समाप्ति तिथि तक, या फिर आपके अपने शहर में घर लौटने की तारीख और समय तक, जो भी पहले हो, मान्य रहता है।
- यानि जैसे ही आप सुरक्षित अपने घर पहुँच जाते हैं, बीमा कवर अपने आप समाप्त हो जाता है।
इसका उपयोग कैसे करें?
- टिकट बुक करते समय ध्यान दें कि उसमें ट्रिप डिले कवर या ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल है या नहीं।
- यात्रा में देरी होने पर खर्चों की रसीदें और बिल सुरक्षित रखें।
- बीमा कंपनी की प्रक्रिया के अनुसार क्लेम फाइल करें आमतौर पर ऑनलाइन और सरल होता है।
यात्रा में देरी होना आम बात है, पर इसका बोझ आपको अकेले नहीं उठाना चाहिए। ट्रिप डिले कवर एक छोटा कदम है, जो आपकी यात्रा को थोड़ा आसान और सुरक्षित बना देता है। अगली बार टिकट बुक करते समय बस एक बार देख लें क्या उसमें ट्रिप डिले कवर शामिल है या नहीं।
ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहें FaujiBeats के साथ। हम कोशिश करेंगे, आपके लिए जल्द ही ट्रेवल बिमा के बारे में एक आर्टिकल ला सकें।
जय हिन्द!