logo
search_icon

Wifi अब Flight में भी!

2434 Views

Aircraft and Maritime Communication Rules के नए guidelines, अब ऊंचाई पर मिलेगा Wi-Fi का अनुभव|

हवाई यात्रियों के अनुभव को और भी सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, अब यात्री 3,000 meter (लगभग 9,843 feet) की ऊंचाई पर पहुँचने के बाद flight में Wi-Fi का उपयोग कर सकेंगे। ये कदम यात्रियों की सुविधा और Aviation Safety के बीच एक सकारात्मक balance स्थापित करने की दिशा में एक अहम प्रयास है। 

क्यों हैं ये New नियम? 

ये नया नियम "Aircraft and Maritime Communication Rules, 2018" के तहत लाया गया है। असल में take-off और शुरुआती उड़ान के समय smartphone, laptop, tablet जैसी devices flight के communication system में रुकावट डाल सकती हैं। इसलिए सरकार ने तय किया है कि 3,000 meter तक की ऊंचाई पर Wi-Fi और internet सेवाओं का इस्तेमाल नहीं होगा। इससे technical system safe रहेंगे और flight का connection स्थिर रहेगा। 

सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि ये नियम सिर्फ भारतीय हवाई क्षेत्र में लागू होंगे। शुरुआती उड़ान में mobile signals और ground communication में टकराव का खतरा होता है, इसलिए 3,000 meter की ऊंचाई तक internet पर रोक लगाई गई है ताकि नीचे की mobile networking system में कोई interfarance न हो। 

Aircraft and Maritime Communication (Amendment) Rules (नए नियम), 2024 

Revised Rules का नाम है "Aircraft and Maritime Communication (Amendment) Rules, 2024" जो flight में devices के इस्तेमाल के लिए एक साफ नियमावली देता है। इसके अनुसार, airlines को सुनिश्चित करना होगा कि Wi-Fi सेवा तभी active हो जब flight 3,000 meter की ऊंचाई पर पहुँच जाए। इससे सभी यात्री बिना किसी रुकावट के कनेक्ट रह सकेंगे और flight का पूरा सफर भी स्मूथ रहेगा। 

Safety के साथ Connectivity 

आजकल हवाई यात्रा में network का इस्तेमाल यात्रियों के बीच काफी popular हो गया है। कई लोग ऊंचाई पर भी connected रहना पसंद करते हैं। मगर flight की सुरक्षा भी उतनी ही ज़रूरी है। इसलिए ये नियम यात्रियों को Wi-Fi connectivity देने के साथ-साथ technical interference को रोकने के लिए एक सुरक्षा कदम है। 

सरकार की ये नई guidelines यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। ये नियम खासकर भारतीय हवाई क्षेत्र में domestic flight पर लागू होते हैं, जबकि international flight के नियम अलग हो सकते हैं। 

Conclusion 

तो अगली बार जब आप हवाई यात्रा पर होंगे, तो थोड़ा धैर्य रखिए, 3,000 meter की ऊंचाई पर पहुँचते ही आप Wi-Fi का इस्तेमाल कर सकेंगे। सरकार का ये कदम यात्रा को और सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए है। कनेक्टेड रहें, मगर सेफ्टी का ध्यान रखते हुए।

ऐसी और जानकारी के लिए जुड़े रहिए FaujiBeats Channel के साथ। 

 

जय हिंद! 

आप Faujibeats को Facebook पर भी follow कर सकते हैं – यहाँ click करे। 



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

Travel
अब Pets के साथ Flight यात्रा आसान: 2026 rules की पूरी जानकारी
6709
4.5
Travel
फ्लाइट डिले? फौजियों के लिए ये कवर बनाएगा सफर आसान
5009
4.4
Travel
Delayed Flight के बारे में Airlines कभी नहीं बताएंगी ये Secrets
4895
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!