logo
search_icon

LTC Clauses & Clarifications 2025: फौजियों के लिए नए Leave Travel Concession Updates

2996 Views

अमरजीत, Nk (Clerk), इस बार अपने बच्चों की छुट्टियों में hill station trip plan कर रहे हैं। Tickets book हो चुके हैं, bags pack हैं और पूरे परिवार में छुट्टियों का उत्साह है। लेकिन अचानक उनके mind में सवाल आते हैं:

  • “क्या मेरी बेटी, जो पढ़ाई के लिए दूसरे शहर में रहती है, LTC claim में cover होगी?”
     
  • “मेरे parents जिनकी pension थोड़ी है, क्या वे dependent माने जाएंगे?”
     
  • “अगर बच्चे अलग-अलग जगह से travel करें, तो क्या claim valid होगा?”

ऐसे ही कई सवाल Amarjeet जैसे कईं Fauji भाई-बहनों के सामने आते हैं, जब वे Leave Travel Concession (LTC) का इस्तेमाल holiday या hometown यात्रा के लिए करना चाहते हैं। Part 1 में हमने LTC के basic claim process और holiday planning से जुड़े topics पर चर्चा की थी अब Part 2 मेंहम उन नए rules और clarifications पर focus करेंगे जो हाल ही में जोड़े गए हैं और जो आपके LTC benefits के calculation और usage पर सीधा असर डाल सकते हैं।

LTC Rules 2025: परिवार (Family) की नई परिभाषा

DoPT (Department of Personnel & Training) की July 2025 की Office Memorandum के अंतर्गत अब परिवारकी updated definition में शामिल हैं:

  • Spouse (पति/पत्नी) – dependency की शर्त से मुक्त।
     
  • दो सबसे बड़े अविवाहित (unmarried) बच्चे, step-children और legally adopted children
     
  • Divorced, separated या widowed बेटी, जो पूरी तरह dependent हो और आप के साथ रहती हो।
     
  • माता-पिता और step-parents, यदि पूरी तरह dependent हों।
     
  • अवैवाहिक नाबालिग भाई या अविवाहित/divorced/separated/widowed  बहन, यदि उनके माता-पिता हों और वे dependent हों।

कौन शामिल नहीं हैं ?

  • सास-ससुर (in-laws), grandparents, एक से ज्यादा पत्नी, और अन्य relation जो Rule 4 (CCS (LTC) Rules, 1988) में define नहीं हैं।

Dependency Criteria in LTC: आय सीमा और eligibility

  • किसी family member की कुल आय (pension समेत) यदि ₹9,000 प्रति माह और DA से कम है, तो उसे dependent माना जाएगा।
     
  • Spouse के लिए यह income criterion लागू नहीं है।

LTC Travel Options: Separate या Group यात्रा के नियम

  • परिवार के सदस्य एक ही block (2-year या 4-year) में अलग-अलग travel कर सकते हैं
     
  • Destinations भी अलग हो सकते हैं, जैसे spouse hometown जाए और बच्चे “Anywhere in India” option चुनें।

LTC Reimbursement Rules in 2025: 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे  और Air-Travel rules

  • यदि child साल से छोटा है और train में separate berth बुक किया गया है, तो reimbursement नहीं मिलेगा।
     
  • Air-fare entitlement आपके rank/pay grade पर आधारित हैयदि आप entitled नहीं हैं, तो बच्चे का air fare भी reimbursable नहीं है (सिवाय special dispensation scheme के)

Suspension के दौरान LTC entitlement

  • Suspension period में आप स्वयं LTC claim नहीं कर सकते, लेकिन आपकी family claim कर सकती है।

Practical LTC Tips 2025: फौजियों केलिए Travel Planning आसान कैसे बनाएं

  • Dependency definition से अब step-parents और special dependents भी cover होते हैं।
     
  • अलग-अलग travel की सुविधा से planning और flexible हो गई है।
     
  • Small kids की reimbursement limit पर ध्यान दें, ताकि बजट सही तरीके से manage हो।
     
  • Suspension में family को claim support करवा सकते हैं।

इस Part 2 का motive था आपको वो new information देना जो पहले article Family Holiday केलिए LTC Claim...में शामिल नहीं थी। अब आप जान गए होंगे कि new rules के तहत family definition, dependency rules, separate travel options और suspension period में entitlement जैसे कई पहलुओं पर बदलाव आए हैं।

उम्मीद है ये updates, आपकी travel planning को आसान और smart बनाते हैं ताकि आप अपने छुट्टियों और hometown यात्राओं का मज़ा बिना किसी चिंता के ले सकें।

उम्मीद है आपकी यात्रा शुभ हो!

हम मिलते हैं अगले article में किसी नयी information में के साथ। 

जयहिंद!



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

Travel
अब Pets के साथ Flight यात्रा आसान: 2026 rules की पूरी जानकारी
6709
4.5
Travel
फ्लाइट डिले? फौजियों के लिए ये कवर बनाएगा सफर आसान
5009
4.4
Travel
Delayed Flight के बारे में Airlines कभी नहीं बताएंगी ये Secrets
4895
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!