कल्पना कीजिए, सूबेदार (रिटायर्ड) राम सिंह, जो 1990 में Army से retire हुए। अपनी pension से जुड़ी छोटी-सी query के लिए उन्हें कभी bank branch जाना पड़ता, कभी record office और कभी CPPC। हर जगह अलग rules, अलग formats और अलग queues—इतना confusing system कि कई बार महीनों तक उनकी pension-related शिकायतें pending रहती थीं। किसी correction या updation के लिए उन्हें documents की photocopies लेकर अलग-अलग offices के चक्कर लगाने पड़ते।
अब सोचिए, वही राम सिंह आज SPARSH की वजह से घर बैठे mobile या laptop पर अपनी पूरी pension details देख सकते हैं। न बार-बार bank जाने की ज़रूरत, न ही कागज़ी verification की झंझट—कुछ clicks में सब कुछ accessible है।
SPARSH (System for Pension Administration Raksha) एक centralized online platform defence pension system को पूरी तरह से paperless, automated और transparent बना रहा है।
SPARSH की खास बात यह है कि यह सिर्फ pension disbursement system नहीं है, बल्कि end-to-end digital ecosystem है जो pensioners को seamless services प्रदान करता है।
SPARSH का vision है – "एक transparent, secure और simplified pension system", जिससे हमारे defence pensioners बिना किसी परेशानी के अपना post-retirement जीवन आराम से जी सकें।
Defence pensioners की सबसे बड़ी परेशानी रही है— paperwork, delays और transparency की कमी। SPARSH portal को इसी समस्या को हल करने के लिए design किया गया है। इसके objectives हैं:
आज 35 लाख से ज्यादा defence pensioners SPARSH system से जुड़े हैं, और धीरे-धीरे सभी defence pensioners को इसमें migrate किया जा रहा है।
Form 26AS की availability: अब pensioners को TRACES portal पर जाने की जरूरत नहीं। SPARSH portal पर ही वे अपना Form 26AS देख और download कर सकते हैं। इसमें TDS details, advance tax और self-assessment tax की जानकारी होती है।
Pension Slip, PPO और अन्य documents: SPARSH portal pensioners को monthly pension slips, Pension Payment Order (PPO) और arrears statements download करने की सुविधा देता है। इससे pensioners को physical records रखने की जरूरत नहीं रहती। कोई भी financial proof या verification requirement होने पर ये documents तुरंत access किए जा सकते हैं।
Grievance Redressal System: SPARSH में एक dedicated grievance mechanism है। Pensioners अपनी समस्याएँ जैसे – incorrect pension credit, delay in arrears, TDS mismatch आदि – online register कर सकते हैं। System grievance status track करनेकी सुविधा भी देता है।इससे complaint handling process तेज़ और transparent हो गया है।
Digital Life Certificate Submission: पहले pensioners को हर साल physical life certificate जमाकरने के लिए बैंक या pension office जाना पड़ता था। SPARSH portal ने Digital Life Certificate (Jeevan Pramaan) feature शुरू किया है। Pensioners अब biometric authentication या Aadhaar-based verification से online अपना certificate submit कर सकते हैं। इससे elderly pensioners को काफी सुविधा मिलती है।
तो इस तरह SPARSH 2025 सिर्फ एक pension disbursement tool नहीं, बल्कि defence pensioners के लिए digital transformation है। इससे न सिर्फ pension management easy हुआ है, बल्कि grievance redressal भी streamlined हो गया है।
यदि आप defence pensioner हैं, तो तुरंत SPARSH portal पर login करके अपने pension details और grievance services का लाभ उठाएँ।
ऐसी और updates और articles के लिए जुड़े रहिए FaujiBeats के साथ।
जय हिंद!


