logo
search_icon

वीरता की अलमारी खोलने वाले Indian Armed Forces Museums

4964 Views

Travel करना किसे पसंद नहीं? नए शहर explore करना, local culture feel करना और नई यादें बनाना, यही तो traveling और tourism का असली मज़ा है। लेकिन सोचिए अगर आपका सफ़र सिर्फ़ मनोरंजन तक सीमित न रहकर, आपको देशभक्ति और वीरता की कहानियों से भी जोड़ दे तो?

आपने हमारे पिछले article Travel-Bharat-Ranbhoomi Darshan में पढ़ा होगा कि कैसे Indian military का Ranbhoomi Darshan initiative सिर्फ युद्धस्थलों को महत्वपूर्ण स्थल ही नहीं बना रही है; इसके साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों में लोगों को tourism, patriotism और इतिहास से जुड़ने का अवसर भी दे रही है।

वैसे patriotism और tourism को एक साथ feel करने का अवसर हमें Indian Military Museums भी देतें हैं। यहाँ आप हथियारों, युद्ध-वस्तुओं, uniforms, submarine, tanks, वायु सेना और नौसेना की विरासत को करीब से देख सकते हैं। ये museums हमें यह दिखाते हैं कि कैसे समय-समय पर हमारी Armed Forces ने चुनौतियाँ झेली और उन्हें मात दी।

ऐसे तो भारत में करीबन 70-75 museums हैं; पर 27 सितम्बर को World Tourism Day है, इसी मौके पर हमने आपके लिए कुछ चुनिंदा Indian Armed Forces Museums किए हैं, जिन्हें आपको अपनी traveling list में ज़रूर शामिल करना चाहिए।

Top Military Museums in India – हर Museum एक कहानी  बताता है:

National War Memorial Southern Command, Pune

National War Memorial Southern Command भारतीय soldiers की post-independence वीरता और sacrifices को समर्पित है। Visitors यहाँ tanks, aircraft, Kargil War का MiG-23BN और INS Trishul का replica देख सकते हैं, साथ ही Indo-China War और 1971 Indo-Pak War जैसी pivotal events के बारे में भी जान सकते हैं। Patriotic songs के साथ martyrs के नामों की दीवारें हमेशा याद दिलाती हैं कि bravery और sacrifice का महत्व क्या है। 

Annadale Army Heritage Museum, Shimla

Shimla में स्थित यह museum लगभग 6,117 फीट की ऊँचाई पर है। यहाँ ancient और modern weapons, armour, uniforms, flags और rare photographs display पर हैं। 1971 के Indo-Pak War और Kargil War के moments को interactive dioramas में दिखाया गया है। Guided tours visitors को army evolution, gallantry awards और historic campaigns समझाते हैं।

Jaisalmer War Museum, Rajasthan

2015 में established यह museum Indian Army की वीरता का प्रतीक है। यहाँ battle tanks, rifles और military equipment हैं। सबसे आकर्षक है Longewala Battle का mural, जो 1971 के historic युद्ध की कहानी बताता है। Param Vir Chakra और Mahavir Chakra विजेताओं के नामों से सजी दीवार देशभक्ति की भावना जगाती है। Outdoor tanks और armored vehicles battlefield का feel recreate करते हैं।

Artillery Museum, Nashik

January 2005 में खुला Nashik Artillery Museum artillery की legacy दिखाता है। यहाँ ancient wooden catapults, Mughal-era brass cannons, First Battle of Panipat के rare weapons और modern artillery जैसे Bofors gun और Vijayanta tanks हैं। Interactive sections artillery evolution explain करते हैं, और educational workshops बच्चों और युवाओं के लिए informative हैं।

Naval Aviation Museum, Goa

Asia के बड़े naval aviation museums में से एक, यह museum October 1998 में established है। यहाँ naval aircrafts, helicopters, engines, simulators और rare maritime artifacts display पर हैं। Outdoor exhibits और simulation rooms visitors को Indian Navy की world-class experience देते हैं।

Indian Air Force Museum, Palam (Delhi)

1967 से स्थापित यह museum IAF की history preserve करता है। World Wars के aircrafts, modern jets, radar equipment, uniforms, photographs और war trophies (और उनके replicas) यहाँ display पर हैं। Special exhibits में 1965 और 1971 के wars के documents और squadron histories शामिल हैं। इसके अलावा यहाँ बच्चों और aviation enthusiasts के लिए educational programs भी organize होते हैं।

INS Kursura Submarine Museum, Visakhapatnam

Kursura submarine (1969–2001) अब Visakhapatnam में museum के रूप में visitors के लिए open है। यहाँ आके visitors control rooms, living quarters, torpedo rooms और engine sections explore कर सकते हैं। Guided tours submariner life और operations explain करते हैं। Beach के पास होने के कारण यह perfect day-trip destination है।

Cavalry Tank Museum, Ahmednagar (Now Ahilyanagar)

1994 में खोला गया यह museum 50+ vintage tanks और armored vehicles showcase करता है। Sherman, Centurion और Vijayanta models के अलावा World War I & II के rare vehicles भी यहाँ हैं। Interactive displays और outdoor photography zones military enthusiasts के लिए perfect हैं।

Heritage Centre and Aerospace Museum, Bengaluru

2001 में established, यह museum Indian Air Force और HAL (Hindustan Aeronautics Limited) के contributions को showcase करता है। Displays में helicopters, fighter jets, engines, simulators और rare photographs शामिल हैं। Educational workshops और aviation demonstrations बच्चों और tech enthusiasts के लिए highlight हैं।

Samudrika Naval Marine Museum, Port Blair

Port Blair में स्थित यह museum naval heritage, maritime life और Andaman की biodiversity showcase करता है। Marine archaeology, submariner life और naval equipment interactive galleries में दर्शाए गए हैं। Outdoor exhibits naval vessels और maritime tools tourism और photography enthusiasts के लिए perfect हैं।

क्यों Defence Museums आपकी Travel List में होने चाहिए

Defence Museums सिर्फ़ artifacts दिखाने के लिए नहीं हैं, ये learning, inspiration और patriotism का perfect mix हैं। Visitors bravery, technology evolution और Indian Armed Forces की legacy समझते हैं। Families, बच्चों और fauji enthusiasts के लिए ये museums unforgettable experiences देते हैं।

तो अगली बार जब आप travel plan करें, तो किसी Indian Military Museum को अपनी itinerary में जरूर शामिल करें।

FaujiBeats की तरफ से आपको advance में World Tourism Day की शुभकामनाएँ! घुमते रहें, enjoy करते रहें और नई यादें बनाते रहें।

वैसे यदि आपके पास museums से जुडी हुई कोई तसवीरें, कहानियां या यादें हो तो हमें ज़रूर लिखे alerts@faujibeats.com पर!

और भी inspiring fauji stories, updates और guides के लिए जुड़े रहिए हमारे WhatsApp Channel से।

जय हिन्द !



Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!

Related Articles

Travel
अब Pets के साथ Flight यात्रा आसान: 2026 rules की पूरी जानकारी
6709
4.5
Travel
फ्लाइट डिले? फौजियों के लिए ये कवर बनाएगा सफर आसान
5009
4.4
Travel
Delayed Flight के बारे में Airlines कभी नहीं बताएंगी ये Secrets
4895
4.5
Disclaimer : Faujibeats एक public information platform है, फौजी परिवार से अनुरोध है कि यहाँ दी गई जानकारी को सिर्फ़ संदर्भ (reference) के रूप में उपयोग करें और जानकारी की पुष्टि करने के लिए सरकार की वेबसाइट को refer करें। Fauji Beats पर जो image उपयोग किए गए हैं, वे असली चित्र नहीं हैं और केवल demonstration के लिए ली गए हैं। आपकी राय और सुधार के लिए हम हमेशा तयार हैं। यदी आपको कुछ भी सुधारने योग्य लगे, तो कृपया alert@faujibeats.com पर लिखें। जय हिंद!